Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026: मुंबई ने रोमांचक मुकाबले में पंजाब को 6 विकेट से हराया, तिलक वर्मा ने खेली मैच विनिंग पारी 

Tilak Varma (Image Credit- Twitter X)
Tilak Varma (Image Credit- Twitter X)

जारी आईपीएल 2026 का 58वां मैच पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच, धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेला गया। बता दें इस रोमांचक मुकाबले में मुंबई ने तिलक वर्मा की नाबाद मैच विनिंग पारी के चलते 6 विकेट से जीत दर्ज की।

इस हार के बाद पंजाब किंग्स की प्लेऑफ की राह मुश्किल हो गई है। मुकाबले में पंजाब से मिले 201 रनों का पीछा करते हुए मुंबई के लिए तिलक ने 33 गेंदों में 6 चौके व 6 छक्कों की मदद से 75* रनों की मैच जिताऊ पारी खेली।

आईपीएल 2026, पीबीकेएस बनाम एमआई मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो मुंबई इंडियंस के स्टैंड इन कप्तान जसप्रीत बुमराह ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करत हुए पंजाब किंग्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर कुल 200 रन बनाए।

तो वहीं टीम को इस स्कोर तक पहुंचाने में सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह की 57 रनों की अर्धशतकीय पारी ने अहम भूमिका निभाई, तो प्रियांश आर्य ने 22, कूपर काॅनली ने 21, अजमतुल्लाह उमरजई ने 38 रनों की उपयोगी पारी खेली। अंत में इम्पैक्ट प्लेयर विष्णु विनोद 15* व जेवियर बार्टलेट 18* रन बनाकर नाबाद रहे।

दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो हरफनमौला शार्दुल ठाकुर को सर्वाधिक 4 विकेट मिले। इसके अलावा दीपक चाहर को 2 और काॅर्बिन बाॅश व राज बावा को 1-1 विकेट मिला।

इसके बाद, जब मुंबई इंडियंस पंजाब किंग्स से मिले 201 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी, तो उसने इस टारगेट को 19.5 ओवरों में रोमांचक तरीके से 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। रोहित शर्मा का बल्ला आज खोमाश रहा। हिटमैन ने 26 गेंद में 25 रन बनाए, तो उनके जोड़ीदार रयान रिकेल्टन ने 23 गेंद में 48 रन जोड़े।

इसके अलावा नमन धीर ने 9 और शेरफन रदरफोर्ड ने 20 रनों का योगदान दिया। अंत में तिलक वर्मा 75* और विल जैक 25* रन बनाकर नाबाद रहे और टीम की 6 विकेट से जीत सुनिश्चित की। पंजाब की ओर से अर्शदीप सिंह को 2 और मार्को यान्सेन व युजवेंद्र चहल को 1-1 विकेट मिला।

আরো ताजा खबर

‘मुझे संगकारा-जयवर्धने के दौर की याद दिला दी’ – सोनल दिनुशा की ऐतिहासिक बल्लेबाजी पर फिदा हुए चेतेश्वर पुजारा

Sonal Dinusha (Image credit Twitter – X) Cheteshwar Pujara on Sonal Dinusha: श्रीलंका के युवा बल्लेबाज सोनल दिनुशा ने भारत के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में शानदार बल्लेबाजी...

28 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. SL vs IND सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद पुजारा ने दिनुशा की तुलना संगकारा और जयवर्धने से की पुजारा ने क्रिकइन्फो पर...

SM Trends: 28 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) हाल ही में 27 अगस्त 2026 को माइकल एथरटन विवादों में घिर गए, जब स्काई स्पोर्ट्स ने लॉर्ड्स टेस्ट मैच के दौरान इमरान खान...

टीम इंडिया के वो 5 स्टार बल्लेबाज, जो अगले 5 साल तक मचाएंगे धमाल

5 Indian batters (Image credit Twitter – X) Future stars of Indian cricket: भारतीय क्रिकेट में हमेशा से ही शानदार बल्लेबाजों की कमी नहीं रही है। मौजूदा समय में भी...