Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026: मुंबई इंडियंस खेमे के लिए बुरी खबर, इस वजह से पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच नहीं खेल पाएंगे रोहित शर्मा

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)

जारी आईपीएल 2026 के बीच पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस खेमे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि टीम के पूर्व कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा पंजाब किंग्स के खिलाफ आगामी मैच में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। गौरतलब है कि आईपीएल के जारी सीजन का 24वां मैच 16 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच, मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

गौरतलब है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ पिछले मैच में रोहित शर्मा को लगी चोट की गंभीरता के बारे में, टीम प्रबंधन द्वारा 15 अप्रैल को होने वाली प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्टीकरण दिए जाने की उम्मीद है। फिलहाल, यह पुष्टि हो चुकी है कि पूर्व एमआई कप्तान पीबीकेएस के खिलाफ मैच में नहीं खेलेंगे।

आरसीबी के खिलाफ मैच में हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते रोहित शर्मा पूरी बल्लेबाजी नहीं कर पाए थे, और पारी के छठे ओवर के दौरान उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था। तो वहीं, इस मैच में मुंबई को आरसीबी के खिलाफ 18 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

रोहित शर्मा का जारी सीजन में प्रदर्शन

बता दें आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में शुमार हिटमैन रोहित शर्मा, आईपीएल के 19वें सीजन में चार मैचों में 45.67 के औसत और 165.06 के स्ट्राइक रेट से 137 रन बना चुके हैं। तो वहीं, अब जबकि रोहित शर्मा पंजाब किंग्स के खिलाफ आगामी मैच में हिस्सा नहीं लेंगे, तो उनकी जगह ओपनिंग में क्विंटन डिकाॅक को खिलाया जा सकता है।

दूसरी ओर, आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन के बारे में आपको जानकारी दें, तो टीम ने खबर लिखे जाने तक कुल 4 मैच खेले हैं। जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत करने वाली मुंबई को इसके बाद लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। टीम इस समय 2 अंक व -0.772 के नेटरनरेट के साथ अंकतालिका में 9वें पायदान पर मौजूद है। खैर, पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत हासिल कर, हार्दिक एंड कंपनी 2 महत्वपूर्ण अंक हासिल करना चाहेगी।

আরো ताजा खबर

Duleep Trophy 2026: ईशान किशन को मिली ईस्ट जोन टीम की कमान, सूर्यवंशी को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी 

Ishan Kishan and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी को, आगामी दलीप ट्राॅफी (Duleep Trophy) 2026...

‘मुझे लगता है वह वहां बेस्ट करेंगे’ श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत को लेकर डिविलियर्स ने की बड़ी भविष्यवाणी 

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने हाल में ही स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर एक बड़ा बयान...

29 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “वह तो पक्का खेलेंगे” – आर अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 का लगाया अनुमान, इस नए खिलाड़ी को...

ICC ODI रैंकिंग में शुभमन गिल की बादशाहत; डेरिल मिचेल को पछाड़ 6 महीने बाद दोबारा हासिल किया नंबर-1 स्थान

Shubman Gill Reclaims Top Spot in ICC ODI Rankings (image via getty) भारतीय क्रिकेट कप्तान शुभमन गिल ने छह महीने के अंतराल के बाद आईसीसी पुरुष वनडे बैटिंग रैंकिंग में...