Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026: मुंबई इंडियंस का अर्शदीप सिंह पर तंज? ‘अंधेरा’ वाले विवाद के बाद वायरल हुआ वीडियो

IPL 2026 Arshdeep Singh (Image credit Twitter - X)
IPL 2026 Arshdeep Singh (Image credit Twitter – X)

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के मुकाबले के बाद सोशल मीडिया पर एक नया विवाद चर्चा में आ गया है। मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स पर जीत दर्ज करने के बाद एक ऐसा वीडियो पोस्ट किया, जिसे फैंस ने अर्शदीप सिंह पर तंज के रूप में देखा। खास बात यह रही कि वीडियो में बॉलीवुड गाने ‘चन्ना मेरेया’ की लाइन ‘अंधेरा तेरा मैंने ले लिया’ इस्तेमाल की गई, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी।

दरअसल कुछ दिन पहले एक स्नैपचैट वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें अर्शदीप मजाकिया अंदाज में तिलक वर्मा को ‘अंधेरे’ कहकर चिढ़ाते नजर आए थे। वीडियो में उन्होंने सनस्क्रीन को लेकर मजाक किया और फिर नमन धीर की तरफ इशारा करते हुए उन्हें पंजाब का असली ‘नूर’ बताया। हालांकि, यह बातचीत मजाक में हुई थी, लेकिन सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे नस्लीय टिप्पणी से जोड़कर आलोचना शुरू कर दी थी।

तिलक वर्मा ने बल्ले से दिया जवाब

मैदान पर हालांकि तिलक वर्मा का आत्मविश्वास बिल्कुल भी कम नहीं दिखा। उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 33 गेंदों में 75 रन ठोक दिए और मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से रोमांचक जीत दिलाई। उनकी इस पारी में आक्रामक शॉट्स और तेज रनिंग देखने को मिली। मैच के बाद उन्हें कई अवॉर्ड भी मिले।

इसी दौरान मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर तिलक का एक सेलिब्रेशन वीडियो शेयर किया। वीडियो की शुरुआत पूरी तरह अंधेरे से होती है और बैकग्राउंड में ‘अंधेरा तेरा मैंने ले लिया’ गाना बजता है। फैंस ने इसे अर्शदीप के पुराने बयान का जवाब मान लिया और देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया।

धर्मशाला में खेले गए इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 रन बनाए। शार्दुल ठाकुर ने मुंबई के लिए शानदार गेंदबाजी की। जवाब में मुंबई की शुरुआत खराब रही, लेकिन तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड और विल जैक्स की अहम पारियों ने टीम को आखिरी गेंद से पहले जीत दिला दी।

আরো ताजा खबर

‘मुझे संगकारा-जयवर्धने के दौर की याद दिला दी’ – सोनल दिनुशा की ऐतिहासिक बल्लेबाजी पर फिदा हुए चेतेश्वर पुजारा

Sonal Dinusha (Image credit Twitter – X) Cheteshwar Pujara on Sonal Dinusha: श्रीलंका के युवा बल्लेबाज सोनल दिनुशा ने भारत के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में शानदार बल्लेबाजी...

28 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. SL vs IND सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद पुजारा ने दिनुशा की तुलना संगकारा और जयवर्धने से की पुजारा ने क्रिकइन्फो पर...

SM Trends: 28 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) हाल ही में 27 अगस्त 2026 को माइकल एथरटन विवादों में घिर गए, जब स्काई स्पोर्ट्स ने लॉर्ड्स टेस्ट मैच के दौरान इमरान खान...

टीम इंडिया के वो 5 स्टार बल्लेबाज, जो अगले 5 साल तक मचाएंगे धमाल

5 Indian batters (Image credit Twitter – X) Future stars of Indian cricket: भारतीय क्रिकेट में हमेशा से ही शानदार बल्लेबाजों की कमी नहीं रही है। मौजूदा समय में भी...