Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026: फाइनल के बीच अहमदाबाद में ICC बैठक, मोहसिन नकवी की भारत यात्रा पर बढ़ी हलचल

Mohsin Naqvi (Image credit Twitter - X)
Mohsin Naqvi (Image credit Twitter – X)

आईसीसी की आगामी बैठकों और आईपीएल 2026 फाइनल के बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी का नाम चर्चा का केंद्र बन गया है। 30 और 31 मई को अहमदाबाद में होने वाली ICC बोर्ड मीटिंग उसी सप्ताह आयोजित होगी, जब आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या मोहसिन नकवी भारत आएंगे या नहीं?

पहले यह बैठक कतर की राजधानी दोहा में होने वाली थी, लेकिन पश्चिम एशिया में जारी अस्थिरता के कारण ICC ने आयोजन स्थल बदलकर भारत कर दिया। अब ICC की चीफ एग्जीक्यूटिव कमेटी की वर्चुअल बैठक 21 मई को होगी, जबकि बोर्ड मीटिंग अहमदाबाद में आयोजित की जाएगी।

मोहसिन नकवी सिर्फ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख ही नहीं हैं, बल्कि पाकिस्तान के संघीय गृह मंत्री और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष भी हैं। यही वजह है कि उनकी संभावित भारत यात्रा को सिर्फ क्रिकेट नहीं, बल्कि राजनीतिक और कूटनीतिक नजरिए से भी देखा जा रहा है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, नकवी को आईपीएल 2026 फाइनल में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया गया है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है। अगर वह भारत आते हैं, तो यह भारत-पाकिस्तान क्रिकेट संबंधों के लिहाज से एक बड़ा घटनाक्रम माना जाएगा।

हाल के महीनों में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बीच तनाव लगातार बढ़ा है। एशिया कप के दौरान दुबई में ट्रॉफी प्रेजेंटेशन समारोह को लेकर भी दोनों बोर्डों के बीच विवाद की खबरें सामने आई थीं।

एशिया कप 2025 विवाद से बढ़ी दूरी

गौरतलब है कि भारतीय टीम ने एशिया कप जीतने के बाद ट्रॉफी मोहसिन नकवी से लेने से इनकार कर दिया था। इसके बाद नकवी ट्रॉफी और मेडल अपने साथ लेकर चले गए थे और वे अब भी पीसीबी के पास मौजूद हैं। बाद में बीसीसीआई ने इस मामले को ICC स्तर तक उठाया था।

इसके अलावा नकवी का यह बयान भी चर्चा में रहा कि पाकिस्तान सुपर लीग भविष्य में कारोबारी तौर पर आईपीएल को चुनौती दे सकती है। इस बयान के बाद दोनों बोर्डों के रिश्तों में और खटास बढ़ने की बातें सामने आईं।

फिलहाल क्रिकेट जगत की नजर इस बात पर टिकी है कि मोहसिन नकवी अहमदाबाद में होने वाली ICC बैठक में व्यक्तिगत रूप से शामिल होंगे, ऑनलाइन जुड़ेंगे या फिर पाकिस्तान की ओर से कोई दूसरा प्रतिनिधि भेजा जाएगा।

আরো ताजा खबर

क्या वनडे फॉर्मेट खत्म हो गया है रवींद्र जडेजा का करियर? पूर्व दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी

Ravindra Jadeja (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के वनडे करियर को लेकर सवाल उठने लगे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 नवंबर से शुरू...

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कगिसो रबाडा का बड़ा कारनामा, पूरे किए 350 टेस्ट विकेट

Kagiso Rabada (Image credit Twitter – X) दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केपटाउन के न्यूलैंड्स...

न्यूजीलैंड बनाम भारत 5वें T20 मुकाबले में क्या बारिश करेगी मजा किरकिरा? जानें मौसम रिपोर्ट के बारे में 

Hamilton Seddon Park (Image Credit- Twitter X) Hamilton Seddon Park Weather Report: न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी व पांचवां मुकाबला 1 नवंबर...

क्या हैरी ब्रूक से भी खतरनाक हैं अभिषेक शर्मा? पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने बताया कौन है सबसे बेहतर

Harry Brook and Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इस समय सबसे खतरनाक बल्लेबाज कौन है, इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है। भारत के सलामी...