Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026 ने बदल दी मुकुल चौधरी की जिंदगी, बोले ‘अब परिवार के सारे कर्ज उतर जाएंगे’

IPL 2026 ने बदल दी मुकुल चौधरी की जिंदगी, बोले ‘अब परिवार के सारे कर्ज उतर जाएंगे’

Mukul Choudhary (Image credit Twitter – X)

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के युवा बल्लेबाज मुकुल चौधरी के लिए IPL 2026 किसी सपने के सच होने जैसा रहा। अपने पहले ही सीजन में उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। मैदान पर मिली सफलता के साथ-साथ IPL ने उनकी और उनके परिवार की जिंदगी भी बदल दी।

मुकुल चौधरी ने IPL 2026 में सबसे ज्यादा सुर्खियां कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ अपनी शानदार पारी से बटोरीं। ईडन गार्डन्स में खेले गए एक मुकाबले में उन्होंने सिर्फ 27 गेंदों में 57 रन बनाए। उनकी पारी में 7 लंबे छक्के शामिल थे।

मुकुल की इस तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत लखनऊ ने शानदार जीत दर्ज की। इस पारी के बाद मुकुल को पूरे सीजन के सबसे उभरते हुए युवा खिलाड़ियों में गिना जाने लगा।

परिवार की पूरी की बड़ी जिम्मेदारी

IPL 2026 की नीलामी में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुकुल को 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा था। टूर्नामेंट के बाद मुकुल ने बताया कि अब वह अपने परिवार का पुराना बैंक लोन चुका सकेंगे।

उन्होंने कहा कि उनके परिवार ने उन्हें क्रिकेटर बनाने के लिए कई मुश्किलों का सामना किया। उनके पिता पहले शिक्षक थे। परिवार ने एक समय अपना घर भी बेच दिया था। दादा ने आर्थिक मदद की और रिश्तेदारों से भी उधार लेना पड़ा।

बाद में परिवार ने जमीन खरीदकर उस पर होटल बनाया, लेकिन लंबे समय तक उन्हें किराए के घरों में रहना पड़ा। मुकुल ने भावुक होकर कहा, ‘अब सब लोन चुक जाएगा। मुझे खुशी है कि मैं अपने परिवार की मदद कर पा रहा हूं। इसके लिए मैं IPL और LSG का शुक्रगुजार हूं।’

टी20 क्रिकेट पर क्या बोले मुकुल?

21 वर्षीय बल्लेबाज का मानना है कि टी20 क्रिकेट पहले से काफी बदल चुका है। इम्पैक्ट प्लेयर नियम आने के बाद बल्लेबाजों को शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाना पड़ता है। अब टीमों की बल्लेबाजी काफी गहराई तक जाती है, इसलिए खिलाड़ी बिना दबाव के बड़े शॉट खेलने की कोशिश करते हैं।

मुकुल का सीजन शानदार रहा, लेकिन लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए IPL 2026 अच्छा नहीं रहा। टीम 14 में से केवल चार मैच जीत सकी और अंक तालिका में आखिरी स्थान पर रही। हालांकि, मुकुल चौधरी का उभरना टीम के लिए इस सीजन की सबसे बड़ी सकारात्मक बात रही।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2026, 4th T20I: न्यूजीलैंड बनाम भारत चौथा टी20आई मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND 2026, 4th T20I: Match Preview (image via getty) भारतीय क्रिकेट टीम 30 अक्टूबर, शुक्रवार को ऑकलैंड के ईडन पार्क में न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20आई...

NZ vs IND: मैट हेनरी के बाद लॉकी फर्ग्यूसन भी T20I सीरीज से हुए बाहर! मैट फिशर को मिली जगह

NZ vs IND: Lockie Ferguson Ruled Out of Remainder of India T20I Series Due to Calf Tear (image via getty) न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन (Lockie Ferguson) भारत के...

WPL 2027 Auction: ये हैं ऑक्शन में बिकने वाली 3 सबसे महंगी विदेशी खिलाड़ी

WPL 2027 Auction: Sophie Molineux Leads List of Top 3 Most Expensive Overseas Buys (image via getty) 28 अक्टूबर को कोच्चि में हुए विमेंस प्रीमियर लीग 2027 के ऑक्शन में,...

WPL 2027: ऑक्शन में बिकने वाली 3 सबसे महंगी भारतीय खिलाड़ी

WPL 2027 Auction: Kiran Navgire Leads List of Top 3 Most Expensive Indian Buys (image via getty) महिला प्रीमियर लीग 2027 का ऑक्शन पूरा हो चुका है, जिसमें फ्रेंचाइजी ने...