Skip to main content

সর্বশেষ সংবাদ

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स के लिए बुरी खबर, इतने मैचों से और बाहर रहेंगे मिचेल स्टार्क

Mitchell Starc (Image Credit- Twitter X)
Mitchell Starc (Image Credit- Twitter X)

जारी आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) खेमे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें टीम के ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क तीन और मैचों के लिए बाहर हो गए हैं। 36 वर्षीय अनुभवी गेंदबाज फिलहाल अपने कंधे व कोहनी की चोट से रिकवरी कर रहा है।

इससे पहले वह कैपिटल्स के लिए पहले दो मैचों से बाहर हुए थे, लेकिन अब खबर आ रही है कि वह 8 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने वाले मैच में भी नहीं खेल पाएंगे। ताजा मीडिया रिपोट्स के मुताबिक स्टार्क 20 अप्रैल तक दिल्ली कैपिटल्स से नहीं जुड़ पाएंगे। इससे उनके डीसी के लिए दो और मैचों में खेलने की संभावना ना के बराबर है।

गौरतलब है कि इस समय मिचेल स्टार्क दुनिया के कुछ चुनिंदा तेज गेंदबाजों में से एक हैं, जो अपनी गेंदबाजी से मैच की दिशा तय करते हैं। हालांकि, यह दिल्ली कैपिटल्स के लिए आगे बढ़ रहे टूर्नामेंट की तैयारियों के लिए एक झटके जैसा है, लेकिन अभी तक कैपिटल्स को स्टार्क की कुछ खास जरूरत नहीं पड़ी है। भारतीय गेंदबाजी और लुंगी एनगिडी के वैरिएशन ने अभी तक कैपिटल्स के लिए बखूबी काम किया है।

पाॅइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर DC

दूसरी ओर, आईपीएल के जारी 19वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के प्रदर्शन के बारे में जानकारी दें, तो अभी तक अक्षर पटेल की कप्तानी में डीसी ने शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने खेले गए अपने पहले दो मुकाबलों में जीत हासिल की है। दिल्ली ने अपने पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को उन्हीं के होम ग्राउंड पर 6 विकेट से हराया था।

इसके बाद डीसी ने पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को 4 अप्रैल को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए दूसरे मुकाबले में भी 6 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। तो वहीं, अब टीम का अगला मैच 8 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ है। इस मैच में भी दिल्ली कैपिटल्स जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी।

আরো সর্বশেষ সংবাদ

IPL 2026, DC vs GT: दिल्ली बनाम गुजरात मैच की संभावित प्लेइंग 11 व पिच रिपोर्ट के बारे में जानें यहांं

IPL 2026, DC vs GT: pitch report and probable playing XI (image via getty) दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच 2026 इंडियन प्रीमियर लीग का 14वां मैच बुधवार, 8...

PSL 2026: नसीम शाह पसली की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर, रावलपिंडीज ने अभी तक नहीं बताया रिप्लेसमेंट का नाम

PSL 2026: Naseem Shah (image via getty) नसीम शाह पसली में चोट लगने के कारण चल रही पाकिस्तान सुपर लीग 2026 से बाहर हो गए हैं। इस चोट के चलते...

IPL 2026: राजस्थान राॅयल्स या मुंबई इंडियंस, हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी, यहां जानें 

Rajasthan Royals vs Mumbai Indians (Image Credit- Twitter X) आईपीएल का जारी रोमांचक सीजन इस समय खेला जा रहा है। तो वहीं, इसी क्रम में अब टूर्नामेंट का 13वां मैच...

IPL 2026, RR vs MI: राजस्थान बनाम मुंबई मैच की संभावित प्लेइंग 11 व पिच रिपोर्ट के बारे में जानें यहांं

Barsapara cricket stadium. (Photo Source: Twitter) राजस्थान राॅयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच जारी आईपीएल 2026 का 13वां मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह यह मैच गुवाहटी के...