Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026: टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही आरसीबी को लगा बड़ा झटका, ये गेंदबाज पहले फेज से हुआ बाहर

IPL 2026: टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही आरसीबी को लगा बड़ा झटका, ये गेंदबाज पहले फेज से हुआ बाहर

Royal Challengers Bengaluru (Image credit Twitter – X)

आईपीएल 2026 की शुरुआत से ठीक पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा टूर्नामेंट के पहले चरण से बाहर हो गए हैं। खास बात यह है कि यह खबर उस समय आई है जब टीम को अपना पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलना है।

तुषारा के बाहर होने की वजह उनका फिटनेस टेस्ट में फेल होना बताया जा रहा है। श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने उन्हें अनिवार्य फिटनेस टेस्ट में पास नहीं होने के कारण नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) देने से मना कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, इस टेस्ट में पास होने के लिए 29 में से कम से कम 17 अंक जरूरी थे, लेकिन तुषारा इस मानक तक नहीं पहुंच सके।

RCB के लिए यह दूसरी बड़ी परेशानी है, क्योंकि इससे पहले टीम के एक और तेज गेंदबाज यश दयाल भी बाहर हो चुके हैं। वहीं, अनुभवी गेंदबाज जॉश हेजलवुड की उपलब्धता को लेकर भी अभी स्थिति साफ नहीं है। ऐसे में टीम की गेंदबाजी लाइनअप पर दबाव बढ़ गया है।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की गेंदबाजी पर संकट, नुवान तुषारा की फिटनेस पर सवाल

31 वर्षीय तुषारा ने पिछले सीजन में सिर्फ एक मैच खेला था, लेकिन उसमें उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ उस मुकाबले में उन्होंने 4 ओवर में 26 रन देकर 1 विकेट लिया था, जबकि सामने वाली टीम ने 230 रन का बड़ा स्कोर बनाया था।

अब तुषारा को 4-5 दिनों के बाद दोबारा फिटनेस टेस्ट देने का मौका मिलेगा। अगर वह इस बार भी पास नहीं हो पाए, तो उनके पूरे आईपीएल 2026 सीजन से बाहर होने की संभावना है।

RCB अपना दूसरा मैच 5 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बेंगलुरु में खेलेगी। टीम के पास अभी भी मजबूत बल्लेबाजी है, जिसमें विराट कोहली जैसे बड़े खिलाड़ी शामिल हैं, लेकिन गेंदबाजी में आई ये समस्या टीम के लिए चिंता का विषय बन सकती है।

আরো ताजा खबर

सुनील नरेन ने बढ़ाया उस्मान तारिक का हौसला, आलोचनाओं पर दी खास सलाह

Sunil Narine (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर उस्मान तारिक ने खुलासा किया है कि उनकी गेंदबाजी एक्शन को लेकर उठे विवाद के दौरान वेस्टइंडीज के दिग्गज...

2017 में टीम इंडिया का कोच बनने वाले थे वीरेंद्र सहवाग, लेकिन इस वजह से नहीं बन पाए

Virat Kohli Virender Sehwag (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने 2017 में भारतीय टीम का मुख्य कोच बनने के प्रस्ताव को लेकर बड़ा खुलासा...

फील्डिंग कोच टी दिलीप को रोहित शर्मा ने दी भावुक विदाई, बोले ‘आपने टीम के अंदर जादू कर दिया’

Garu Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के पूर्व फील्डिंग कोच टी दिलीप को भावुक अंदाज में विदाई दी...

WTC फाइनल की रेस से बाहर हुई भारत तो इन 3 नए गेंदबाजों को मौका देगा बीसीसीआई: रिपोर्ट्स 

Team India (Image Credit- Twitter X) ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) एक नई योजना पर काम कर रहा है। वह भारत के न्यूजीलैंड दौरे...