Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026: गुजरात टाइटंस के खिलाफ पंजाब किंग्स तो जीत गई, लेकिन कप्तान श्रेयस अय्यर का हो गया बड़ा नुकसान

IPL 2026: गुजरात टाइटंस के खिलाफ पंजाब किंग्स तो जीत गई, लेकिन कप्तान श्रेयस अय्यर का हो गया बड़ा नुकसान

Shreyas Iyer (Image Credit- Twitter X)

जारी आईपीएल के रोमांचक 19वें सीजन का चौथा मैच पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। बता दें इस मुकाबले में भले ही पंजाब किंग्स जीत गई हो, लेकिन टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर का एक बड़ा नुकसान हो गया है। अय्यर पर मुकाबले में स्लो ओवर रेट के चलते 12 लाख का जुर्माना लगाया है।

दूसरी ओर, अय्यर ने स्लो ओवर रेट का अपराध स्वीकार कर लिया और किसी औपचारिक सुनवाई की आवश्यकता नहीं पड़ी, जिसके बाद मैच रेफरी प्रकाश भट्ट ने आरोप को मंजूरी दे दी, जबकि ऑन-फील्ड अंपायर अभिजीत भट्टाचार्य और अक्षय तोत्रे ने पंजाब किंग्स के कप्तान पर यह आरोप लगाए।

आईपीएल की आधिकारिक प्रेस रिलीज में कहा गया- “यह आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत उनकी टीम का इस सीजन का पहला अपराध था, जो न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है, इसलिए अय्यर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।”

पंजाब किंग्स ने दर्ज की रोमांचक जीत

तो वहीं, आपको इस मैच का हाल बताएं तो पंजाब किंग्स ने 3 विकेट से एक रोमांचक जीत हासिल की। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने शुभमन गिल (39) और जोस बटलर (38) की जुझारू पारी के चलते 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर कुल 162 रन बनाए।

इसके बाद, पंजाब किंग्स ने इस टारगेट को डेब्यू कर रहे ऑलराउंडर कूपर काॅनली (72* रन, 44 गेंद) के मैच विनिंग प्रदर्शन के चलते 3 विकेट रहते, रोमांचक तरीके से हासिल कर लिया। साथ ही पंजाब के लिए प्रभसिमरन सिंह ने 37 रन बनाए।

दूसरी ओर, इस जीत के बाद श्रेयस अय्यर ने पोस्ट मैच के दौरान कहा- आईपीएल में ऐसी चीजें होती रहती हैं और ऐसी परिस्थितियों में आपको शांत और संयमित रहना पड़ता है। इसलिए मैसेज बिल्कुल सीधा था। बस मैच को अंत तक ले जाओ और कूपर पूरी तरह से तैयार थे।

एक खिलाड़ी के तौर पर उनमें गजब की समझदारी है। मैंने उन्हें पहले भी ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते देखा है। उनकी मानसिकता शानदार है और उम्मीद है कि वे इसी फॉर्म को बरकरार रखेंगे।

আরো ताजा खबर

रोहित शर्मा सबसे अच्छे कप्तान रहे हैं जिनके अंडर मैंने खेला है: सूर्यकुमार यादव

Rohit Sharma Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने रोहित शर्मा की कप्तानी की जमकर तारीफ की है। सूर्यकुमार का कहना है कि उन्होंने अपने...

बड़ी खबर! बेन स्टोक्स के साथ काउंटी क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे बेन मयंक अग्रवाल

Mayank Agarwal (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेटर मयंक अग्रवाल अब इंग्लैंड की काउंटी क्रिकेट में खेलते नजर आएंगे। 35 वर्षीय बल्लेबाज ने 2026 रॉथेसे काउंटी चैंपियनशिप के आखिरी...

31 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. पाकिस्तान टेस्ट टीम के कोच बन सकते हैं माइक हेसन, सरफराज अहमद की जगह खतरे में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) अपनी टेस्ट टीम...

SM Trends: 31 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) जारी दलीप ट्राॅफी के पहले सेमीफाइनल में यश ठाकुर और वैभव सूर्यवंशी के बीच एक मजेदार प्रतिस्पर्धा देखने को मिली है। इसको लेकर बीसीसीआई...