Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026: गिल-बटलर के अर्धशतक के चलते गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से दी मात

Gujarat Titans (Image Credit- Twitter X)

लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच जारी आईपीएल 2026 का 19वां मैच आज 12 अप्रैल को, भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बता दें इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने 7 विकेट से एक शानदार जीत दर्ज की।

टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 165 रनों का लक्ष्य, गुजरात टाइटंस के सामने जीत के लिए रखा, जिसका पीछा करते हुए गिल एंड कंपनी ने इसे 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। टाइटंस के लिए शुभमन गिल (56 रन, 40 गेंद) और जोस बटलर (60 रन, 37 गेंद) ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारियां खेलीं।

आईपीएल 2026, एलएसजी बनाम जीटी मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो गुजरात टाइंटस ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद होम टीम लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर कुल 164 रन बनाए।

लखनऊ के लिए कोई भी खिलाड़ी एक अच्छा स्टार्ट मिलने के बाद भी बड़ी पारी नहीं खेल पाया। एडेन मार्करम 30, मिचेल मार्श 11, ऋषभ पंत 18, आयुष बडोनी 9, निकोलस पूरन 19 और अब्दुल समद 18 रन ही बना पाए।

दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस की ओर से कमाल की गेंदबाजी देखने को मिली। प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 ओवर में 28 रन खर्च करते हुए 4 विकेट हासिल किए। इसके अलावा अशोक शर्मा को 2 और मोहम्मद सिराज व कागिसो रबाडा को 1-1 विकेट मिला। हालांकि, राशिद खान को कोई विकेट नहीं मिला, लेकिन उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 28 रन खर्च किए।

इसके बाद, गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स से मिले 165 रनों के लक्ष्य को 18.4 ओवरों में तीन विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। साई सुदर्शन के 15 रनों के निजी स्कोर पर आउट होने के बाद, कप्तान शुभमन गिल (56) और जोस बटलर (60) के अर्धशतकों ने मैच की दिशा तय की।

अंत में वाॅशिंगटन सुंदर 21* और राहुल तेवतिया 10* रन बनाकर नाबाद रहे, व टीम को जिताकर ही लौटे। लखनऊ की ओर से मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव व दिग्वेश सिंह राठी को 1-1 विकेट मिला।

আরো ताजा खबर

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...

IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

IND vs AFG (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज 13 जून, शनिवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच धर्मशाला...