

आईपीएल के आगामी सीजन के लिए पूर्व भारतीय ऑलराउंडर व जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर इरफान पठान ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की प्लेइंग 12 का चयन किया है। गौरतलब है कि इस बार आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। पहला मैच गत चैंपियन राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा।
तो वहीं, तीन बार की चैंपियन केकेआर अपने खिताबी अभियान की शुरुआत 29 मार्च को पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले से करेगी। दोनों टीमों के बीच यह मैच ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
खैर, इस मैच से पहले इरफान ने केकेआर की बेस्ट 12 का चयन किया है, जिसमें उन्होंने अनकैप्ड तेजस्वी दहिया को जगह देकर, क्रिकेट जगत में हलचल तेज कर दी है। बता दें कि 23 वर्षीय खिलाड़ी ने दिल्ली प्रीमियर लीग के पिछले सीजन में 50 की करीबी औसत व 190.45 के तूफानी स्ट्राइक रेट से से कुल 339 रन बनाए थे। केकेआर ने तेजस्वी को पिछली आईपीएल नीलामी में 3 करोड़ रुपए की बड़ी कीमत देकर अपने साथ जोड़ा था।
पठान ने केकेआर की यह टीम अपने यूट्यूब चैनल पर चुनी और कहा- अगर आप तेजस्वी दहिया को खिलाना चाहते हैं तो आप फिन एलन की जगह सुनील नारायण को फिर से ओपनिंग के लिए उतार सकते हैं, जो आदर्श स्थिति नहीं है। आदर्श रूप से, आप उस ओपनर को खिलाना चाहेंगे जिसने इस मैदान पर पहले ही रन बनाए हों। फिन एलन ने सेमीफाइनल में शानदार शतक बनाया था और उन्होंने विश्व कप में भी बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था। इसलिए, आप उनसे ही शुरुआत करना चाहेंगे।
इरफान पठान की कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेइंग 12
अजिंक्य रहाणे, फिन एलन, कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी/राहुल त्रिपाठी, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, तेजस्वी दहिया/सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती।
इम्पैक्ट प्लेयर: मथीशा पथिराना (जब उपलब्ध हो) या फिर कोई अन्य तेज गेंदबाज (कार्तिक त्यागी, उमरान मलिक)
लखनऊ सुपर जायंट्स के ये 5 खिलाड़ी आईपीएल 2026 में बन सकते हैं बड़े मैच विनर
कोलकाता नाइट राइडर्स के ये 5 खिलाड़ी IPL 2026 में बन सकते हैं बड़े मैच विनर
आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ा झटका, आकाश दीप पूरे टूर्नामेंट से बाहर
IPL 2026: LSG के मालिक संजीव गोयनका और टीम ने राम मंदिर का किया दौरा, देखें वायरल वीडियो!

