Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026: ‘उसमें हर फाॅर्मेट में खेलने वाले सारे गुण मौजूद हैं’ पूर्व CSK बल्लेबाज ने प्रियांश आर्या की जमकर तारीफ की 

Priyansh Arya (Image Credit- Twitter X)
Priyansh Arya (Image Credit- Twitter X)

आगामी आईपीएल सीजन के शुरू होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व बल्लेबाज मुरली विजय, पंजाब किंग्स के युवा सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या की जमकर तारीफ करते हुए नजर आए हैं। विजय ने बड़ा बयान देते हुआ कहा है कि खिलाड़ी में वो सारे गुण मौजूद हैं, जो उन्हें हर फाॅर्मेट का खिलाड़ी बनाती हैं।

गौरतलब है कि आईपीएल 2026 इस बार 28 मार्च से शुरू हो रहा है। तो वहीं, इस सीजन में एक बार फिर प्रियांश आर्या पिछले सीजन जैसा धमाकेदार प्रदर्शन करने की कोशिश करते हुए नजर आएंगे। बता दें पिछले सीजन आर्या ने 42 गेंदों में 103 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी सीएसके के खिलाफ खेली और दो अर्धशतक लगाते हुए टीम को 12 साल बाद फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

मुरली विजय ने दिया बड़ा बयान

हाल में ही मुरली विजय ने स्टार स्पोर्ट्स के हवाले से कहा- प्रियांश आर्या एक बेहद दिलचस्प व्यक्तित्व वाले खिलाड़ी हैं, जिनकी टाइमिंग कमाल की है। उनमें एक महान खिलाड़ी बनने के सारे गुण मौजूद हैं। 7 से 15 ओवरों के बीच स्पिनरों के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी करने की क्षमता बहुत महत्वपूर्ण है।

टी20 में यह सबसे मुश्किल दौर होता है, लेकिन प्रियांश आर्या बाएं हाथ के बल्लेबाज के तौर पर हर तरफ शॉट लगाने की क्षमता के साथ इसे बखूबी निभाते हैं। मेरा मानना ​​है कि वह कई स्तरों पर खेलेंगे और उनमें हर फॉर्मेट में खेलने की क्षमता है।

विजय ने आगे कहा- उसकी बुनियादी बातें बहुत मजबूत हैं और उसका संतुलन बेजोड़ है, यही वजह है कि वह विकेट के दोनों किनारों पर आसानी से खेल पाता है। इससे उसे गेंदबाजों की अच्छी गेंदों को मैदान के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचाने में मदद मिलती है। जैसे-जैसे वह और मैच खेलेगा, उसकी प्रतिभा और खूबियां और भी निखर कर सामने आएंगी। ऐसे खिलाड़ियों के प्रति कठोर रवैया अपनाना जरूरी नहीं है।

আরো ताजा खबर

BCCI के इस फैसले की वजह से हुआ जसप्रीत बुमराह का 2 करोड़ का नुकसान, पढ़ें बड़ी खबर 

Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक फैसले की वजह से भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को 2 करोड़ रुपए का...

अपनी शादी के रिसेप्शन में कुलदीप यादव ने छुए रवींद्र जडेजा और रिवाबा के पैर, देखें वायरल वीडियो 

Kuldeep Yadav (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी स्पिनर कुलदीप यादव ने 14 मार्च को मसूरी में अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्डा के साथ शादी की...

IPL इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टाॅप 5 खिलाड़ी, नंबर 1 रोहित-कोहली नहीं बल्कि ये खिलाड़ी है मौजूद 

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X) आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के समाप्त होने के बाद, क्रिकेट फैंस आईपीएल के आगामी सीजन का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे...

18 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. T20 वर्ल्ड कप के बाद आईसीसी चेयरमैन जय शाह की दो टूक, कहा ‘कोई भी टीम संगठन से बड़ी नहीं’ जय शाह ने टी20...