
Aakash Chopra Sunrisers Hyderabad (Image credit Twitter – X)
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू होने से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन को लेकर अपनी राय दी है। उन्होंने टीम के संतुलन, मजबूती और कमजोरियों पर विस्तार से चर्चा की है।
सबसे बड़ा झटका टीम को कप्तान पैट कमिंस की गैर-मौजूदगी से लगा है, जो चोट के कारण शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे। इसके अलावा जैक एडवर्ड्स पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं, जबकि ईशान मलिंगा की फिटनेस भी चिंता का विषय बनी हुई है। ऐसे में विदेशी तेज गेंदबाज के रूप में ब्राइडन कार्स ही टीम के लिए मुख्य विकल्प हैं।
चोपड़ा के अनुसार, SRH की बल्लेबाजी इस बार काफी मजबूत नजर आती है और टीम नंबर 8 तक गहराई रखती है। उन्होंने ओपनिंग के लिए ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा को चुना है।
मिडिल ऑर्डर में ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी और लियाम लिविंगस्टोन जैसे खिलाड़ी टीम को मजबूती देते हैं। इसके बाद अनिकेत वर्मा और ब्रायडन कार्स टीम को और गहराई देते हैं।
गेंदबाजी में जयदेव उनादकट, हर्षल पटेल और शिवम मावी अहम भूमिका निभा सकते हैं। मावी नई गेंद से असरदार साबित हो सकते हैं, जबकि हर्षल पटेल डेथ ओवर्स में विकेट निकालने में माहिर हैं। स्पिन विभाग में जीशान अंसारी या शिवांग कुमार को मौका मिल सकता है।
चोपड़ा का मानना है कि टीम को अपने ऑलराउंडर्स का ज्यादा इस्तेमाल करना होगा। लिविंगस्टोन के साथ-साथ ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा भी गेंदबाजी में योगदान दे सकते हैं।
उन्होंने भविष्यवाणी की कि इस सीजन में सबसे ज्यादा रन ईशान किशन बनाएंगे, जबकि सबसे ज्यादा विकेट हर्षल पटेल के नाम हो सकते हैं। खैर, आईपीएल 2026 में SRH अपना पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 28 मार्च को खेलेगी।
आकाश चोपड़ा की संभावित SRH प्लेइंग XI
ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, ब्रायडन कार्स, जयदेव उनादकट, हर्षल पटेल, जीशान अंसारी
रोहित शर्मा सबसे अच्छे कप्तान रहे हैं जिनके अंडर मैंने खेला है: सूर्यकुमार यादव
बड़ी खबर! बेन स्टोक्स के साथ काउंटी क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे बेन मयंक अग्रवाल
31 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
SM Trends: 31 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

