
KKR vs RR (Image Credit- Twitter X)
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के जारी 19वें सीजन के 28वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना राजस्थान रॉयल्स (RR) से होने जा रहा है। बता दें कि यह मुकाबला दोनों टीमों के बीच रविवार को होने वाले डबल हैडर का पहला मैच होगा, जो दोपहर 3.30 बजे से कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जाएगा।
नाइट राइडर्स आईपीएल 2026 में अपनी पहली जीत की तलाश में हैं। वे इस साल के टूर्नामेंट में एकमात्र ऐसी टीम हैं जिसने अभी तक एक भी जीत हासिल नहीं की है। केकेआर ने खेले गए छह मैचों में से पांच में हार का सामना किया है। उनका एक मैच बारिश के कारण बिना किसी नतीजे के समाप्त हो गया था। वे गुजरात टाइटन्स से पांच विकेट से मिली हार के बाद, इस मुकाबले में खेलने उतर रहे हैं।
दूसरी ओर, राजस्थान रॉयल्स सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पिछले मैच में अपनी पहली हार के बाद, जीत की राह पर लौटना चाहेगी। रियान पराग और उनकी टीम अब तक चार मैच जीती है और एक मैच में हारी है। टीम 8 अंकों के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है।
KKR vs RR मैच डिटेल्स
| मैच | कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान राॅयल्स, मैच 28, आईपीएल 2026 |
| वेन्यू | ईडन गार्डन्स, कोलकाता |
| तारीख व समय | रविवार 19 अप्रैल, 3:30 PM (IST) |
| लाइव ब्राॅडकास्टिंग व स्ट्रीमिंग डिटेल्स | जियोस्टार नेटवर्क चैनल, जियोस्टार (ऐप व बेवसाइट) |
KKR vs RR हेड टू हेड रिकाॅर्ड
आईपीएल इतिहास में अगर दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकाॅर्ड की बात करें, तो खबर लिखे जाने तक दोनों टीमों के बीच कुल 32 मैच खेले गए हैं। इन मैचों के दौरान तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने 16 बार जीत हासिल की है, जबकि राजस्थान राॅयल्स 14 बार मैच जीतने में सफल रही है। इसके अलावा दोनों टीमों के बीच दो मैच का कोई परिणाम नहीं निकला है।
| मैच खेले | 32 |
| कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीते | 16 |
| राजस्थान राॅयल्स ने जीते | 14 |
| नो रिजल्ट/टाई | 02 |
| सबसे पहले मैच | 1 मई, 2008 (राजस्थान राॅयल्स ने जीता) |
| हालिया मैच | 4 मई, 2025 (कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीता) |
RR vs GT, Top 10 Memes: राजस्थान बनाम गुजरात मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर
IPL 2026: एकतरफा मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान राॅयल्स को 77 रनों से हराया, पढ़ें मैच रिपोर्ट
IPL 2026: पूर्व भारतीय सेलेक्टर का बड़ा बयान, कहा ‘ट्रिस्टन स्टब्स ओवररेटेड खिलाड़ी हैं’
पाकिस्तान XI में रोहित शर्मा का नाम, ब्रॉडकास्टर की गलती से इंटरनेट पर मचा हंगामा, देखें वीडियो!

