
Axar Patel (Image Credit- Twitter X)
पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 55वां मैच धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेला गया। बता दें इस मुकाबले में डीसी ने 3 विकेट से जीत हासिल कर, अपनी प्लेऑफ उम्मीदों को जिंदा रखा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 211 रनों का लक्ष्य दिल्ली के सामने जीत के लिए रखा, जिसे डीसी ने 1 ओवर पहले ही रोमांचक तरीके से हासिल कर लिया।
आईपीएल 2026, पीबीकेएस बनाम डीसी मैच का हाल
मैच के बारे में आपको जानकारी दें तो दिल्ली कैपिटल्स ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद होम टीम पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर कुल 210 रन बनाए। टीम के लिए प्रियांश आर्य ने 56 रनों की पारी खेली, तो कूपर काॅनली ने 38 रन बनाए। इसके अलावा कप्तान श्रेयस अय्यर 59* और सूर्यांश शेडगे 21* रन बनाकर नाबाद रहे।
तो वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी के बारे में जानकारी दें तो मिचेल स्टार्क और माधव तिवारी को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा मुकेश कुमार के हाथ 1 सफलता लगी।
इसके बाद, जब दिल्ली कैपिटल्स पंजाब किंग्स से मिले 211 रनों के मजबूत लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो उसने इस टारगेट को 19वें ओवर में 7 विकेट खोकर रोमांचक तरीके से हासिल कर लिया। हालांकि, पावरप्ले में 33 रनों के स्कोर पर तीन विकेट गंवाने वाली डीसी के लिए यह रनचेज कतई आसान नहीं था।
लेकिन मिडिल ओवर में अक्षर पटेल ने 30 गेंदों में 56 और डेविड मिलर ने 28 गेंदों में 51 रनों की पारी खेलकर, रनचेज को दिशा दी। तो अंत में आशुतोष शर्मा ने 10 गेंदों में 24 रनों की पारी खेली, और माधव तिवारी 8 गेंदों में 18* और आकिब नबी डार 2 गेंद में 10* रन बनाकर नाबाद रहे व टीम की जीत सुनिश्चित की। साथ ही यह अब इस मैदान पर टी20 क्रिकेट में चेज किया गया, सबसे बड़ा टोटल भी बन गया है।
दूसरी ओर, पंजाब किंग्स की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो अर्शदीप सिंह व यश ठाकुर को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा बेन डुवारशुइस व मार्कस स्टोइनिस को 1-1 विकेट मिला।
IND vs IRE: क्या सोचा था और क्या हो गया! इन 3 बड़ी गलतियों के कारण विश्व चैंपियन भारत को पहले टी20 में मिली शर्मनाक हार
IRE vs IND 2026, 2nd T20I: आयरलैंड बनाम भारत दूसरा टी20आई मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए
Women’s T20 World Cup 2026: कैसे सेमीफाइनल में पहुंचेगी टीम इंडिया? समझें पूरा गणित
27 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

