
RCB vs DC (Image Credit- Twitter X)
राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 26वां मैच खेला गया। बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने रोमांचक तरीके से 6 विकेट से जीत हासिल की।
पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 176 रनों का लक्ष्य दिल्ली कैपिटल्स के सामने जीत के लिए रखा, जिसका पीछा करते हुए कैपिटल्स ने इस टारगेट को 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। डीसी के लिए ट्रिस्टन स्टब्स ने 60* और डेविड मिलर ने 22* रनों की मैच विनिंग पारियां खेलीं।
आईपीएल 2026, आरसीबी बनाम डीसी मैच का हाल
मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो दिल्ली कैपिटल्स ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद होम टीम आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर कुल 175 रन बनाए।
आरसीबी के लिए सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट ने 38 गेंदों में 4 चौके व 3 छक्कों की मदद से 63 रनों की शानदार पारी खेली। हालांकि, विराट कोहली (19) और देवदत्त पडिक्कल (18) को अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन वे बड़ी पारी नहीं खेल पाए। इसके अलावा रजत पाटीदार (8) भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। तो वहीं, टिम डेविड ने 26, जितेश शर्मा ने 14 और क्रुणाल पांड्या ने 12 रनों का योगदान दिया।
दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स की ओर से कमाल की गेंदबाजी देखने को मिली। लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव व अक्षर पटेल को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा मुकेश कुमार के हाथ एक सफलता लगी।
इसके बाद, जब दिल्ली कैपिटल्स आरसीबी से मिले 176 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो उसने इस टारगेट को 19.5 ओवरों में 4 विकेट खोकर रोमांचक तरीके से हासिल कर लिया।
हालांकि, डीसी के लिए आज पाथुम निसंका (1), करुण नायर (5) और समीर रिजवी (2) ने बल्लेबाजी में निराश किया, लेकिन अंत तक ट्रिस्टन स्टब्स डटे रहे, जिन्होंने 47 गेंदों में 4 चौके व 1 छक्के की मदद से 60* रनों की मैच विनिंग पारी खेली, तो डेविड मिलर ने भी 10 गेंदों में 22* रन बनाए। अक्षर पटेल 26 रन बनाकर रिटायर हो गए।
तो वहीं, आरसीबी के लिए गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा क्रुणाल पांड्या को 1 विकेट मिला।
IPL 2026: DC ने की RR प्लेऑफ राह मुश्किल, 62वें मैच में 5 विकेट दी शिकस्त
DC vs RR, Top 10 Memes: दिल्ली बनाम राजस्थान मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर
शुभमन गिल ने KKR के खिलाफ फिर बरसाया कहर, आकाश चोपड़ा बोले- ‘उन्हें छोड़ना बड़ी भूल..’
15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एक और आईपीएल रिकॉर्ड, हासिल की ये खास उपलब्धि

