Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026: अभिषेक-ट्रैविस की जोड़ी को कोई भी गेंदबाजी करना नहीं चाहेगा, ये कोहली-गेल से भी खतरनाक हैं: चेतेश्वर पुजारा

IPL 2026: अभिषेक-ट्रैविस की जोड़ी को कोई भी गेंदबाजी करना नहीं चाहेगा, ये कोहली-गेल से भी खतरनाक हैं: चेतेश्वर पुजारा

Abhishek sharma and Travis Head (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा सनराइजर्स हैदराबाद की ओपनिंग जोड़ी अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड की जमकर तारीफ करते हुए नजर आए हैं। पुजारा ने दोनों की तुलना करते हुए कहा है कि आगामी सीजन में ये दोनों ही एसआरएच के लिए अहम भूमिका निभाने वाले हैं। कोई भी गेंदबाज इन्हें गेंदबाजी करना पसंद नहीं करेगा। ये दोनों विराट कोहली और क्रिस गेल की जोड़ी से भी ज्यादा खतरनाक हैं।

बता दें कि आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस बार का ओपनिंग मैच गत चैंपियन राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। लेकिन इस मैच से पहले पुजारा ने बड़ा बयान दिया है।

चेतेश्वर पुजारा ने दिया बड़ा बयान

हाल में ही पुजारा ने जियो स्टार के शो आउट ऑफ द पार्क पर कहा- पिछले कुछ सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाजों, अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड के प्रदर्शन को देखते हुए, मैं निश्चित रूप से कह सकता हूं कि वे आईपीएल इतिहास की सबसे विस्फोटक सलामी जोड़ियों में से एक हैं।

दोनों ही ऐसे बल्लेबाज हैं जो पहली गेंद से ही आक्रामक बल्लेबाजी करना जानते हैं। पिछले कुछ सीजन में इन दोनों की बदौलत ही एसआरएच लगातार 250 रन का आंकड़ा पार कर पाई है।

पुजारा ने आगे कहा- आईपीएल में किसी भी अन्य टीम ने लगातार ऐसा प्रदर्शन नहीं किया है। यह सिर्फ दोनों सलामी बल्लेबाजों की वजह से है। गेंद को मैदान के चारों ओर जोर से मारना और नियमित रूप से ऐसा करना ही उन्हें खास बनाता है।

जब हम आईपीएल में आक्रामक सलामी जोड़ियों की बात करते हैं, तो क्रिस गेल और विराट कोहली की जोड़ी का नाम सबसे पहले आता है। लेकिन हेड और अभिषेक की यह जोड़ी उनसे भी ज्यादा खतरनाक है। अभिषेक और हेड जैसी सलामी जोड़ी के सामने कोई भी गेंदबाज गेंदबाजी करने की हिम्मत नहीं करेगा।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: RCB vs DC मुकाबले में ये 3 खिलाड़ी बदल सकते हैं मैच का रुख

Rajat Patidar (Image credit Twitter – X) आईपीएल के जारी सीजन का 26वां मैच गत चैंपियन राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के...

IPL 2026: RCB vs DC मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI के बारे में यहां

IPL 2026 M. Chinnaswamy Stadium (Image credit Twitter – X) राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 26वां मैच होने जा रहा है। बता दें...

IPL 2026: हेड टू हेड रिकाॅर्ड में कौन है आगे आरसीबी या दिल्ली कैपिटल्स? यहां जानें 

RCB vs DC (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल 2026 के 26वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से 18 अप्रैल को बेंगलुरु के एम...

आईपीएल में अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, पंजाब किंग्स के लिए अभी तक कोई नहीं कर पाया है ऐसा 

Arshdeep Singh (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल 2026 का 24वां मैच पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच, वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। बता दें...