Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: RR vs MI, मैच के दौरान खिलाड़ी हासिल कर सकते हैं ये उपलब्धियां

IPL 2025: RR vs MI, मैच के दौरान खिलाड़ी हासिल कर सकते हैं ये उपलब्धियां

RR vs MI (Photo Source: Getty Images)

आईपीएल 2025 के 50वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का सामना मुंबई इंडियंस से उनके घरेलू मैदान सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगा। इस सीजन दोनों टीमों के बीच पहली बार मुकाबला होगा। बता दें कि दोनों ही टीमों ने पिछले मैच में शानदार जीत हासिल की थी ।

राजस्थान रॉयल्स इस समय 3 जीत और 7 हार के साथ अंक तालिका में 8वें स्थान पर है। उनका नेट रन रेट -0.349 है और उनके पास इस साल प्लेऑफ में पहुंचने की बहुत कम संभावना है। अगर वे लीग में बचे हुए मैच जीत भी जाते हैं, तो भी वे अगले दौर के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाएंगे।

दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस ने इस साल अपने प्रदर्शन में गजब का सुधार दिखाया है। सीजन की निराशाजनक शुरुआत के बाद मुंबई इंडियंस अब 6 जीत और 4 हार के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। उनका नेट रन रेट +0.889 है। मुंबई इंडियंस अब प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने से सिर्फ दो जीत दूर है। टीम आत्मविश्वास से भरी हुई है और लगातार 5 मैच जीत कर आ रही है।

आपको बता दें कि राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक 30 मैच खेले गए हैं। इसमें से 14 मुकाबलों में राजस्थान को और 15 में मुंबई ने जीत हासिल की है। वहीं एक मुकाबला बिना किसी नतीजे के समाप्त हुआ है। दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली है।

दोनों टीमों के खिलाड़ियों की आगामी उपलब्धियां

राजस्थान रॉयल्स प्लेयर्स की आगामी उपलब्धियां

रियान पराग: टी20 में 3000 रन पूरे करने के लिए 12 रन चाहिए।
तुषार देशपांडे: आईपीएल में 50 विकेट पूरे करने के लिए 2 विकेट चाहिए।
वनिन्दु हसरंगा: आईपीएल में 50 विकेट पूरे करने के लिए 5 विकेट चाहिए।
संदीप शर्मा: आईपीएल में 150 विकेट पूरे करने के लिए 4 विकेट चाहिए।
शिमरोन हेटमायर: आईपीएल में आरआर के लिए 1,000 रन पूरे करने के लिए 87 विकेट चाहिए।

मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों की आगामी उपलब्धियां

ट्रेंट बोल्ट: टी-20 में 300 विकेट पूरे करने के लिए 1 विकेट की जरूरत है।

আরো ताजा खबर

ENG vs IND 2025: “करुण नायर मेरी नजर में नंबर 3 के बल्लेबाज नहीं” – संजय मांजरेकर

Sanjay Manjrekar and Karun Nair (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट कमेंटेटर और क्रिकेट प्रेजेंटर संजय मांजरेकर ने भारतीय खिलाड़ी करुण नायर और साई सुदर्शन को लेकर अपनी राय रखी...

जल्द ही होगी रोहित-कोहली की 22 गज पर वापसी, श्रीलंका के खिलाफ अगस्त में हो सकती है वनडे सीरीज!

Virat Kohli And Rohit (Image Credit- Getty Images) भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक बहुत ही खुशी की खबर सामने आई है। बता दें कि अगर सब कुछ ठीक रहा...

ENG vs IND 3rd Test Match: जानें कैसा रहेगा लाॅर्ड्स की पिच का मिजाज, दोनों कप्तान टाॅस जीतकर कर सकते हैं ये फैसला

Lords Cricket Ground (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारत के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच आज 10 जुलाई, गुरूवार से लंदन के ऐतिहासिक व क्रिकेट का घर...

ENG W vs IND W: भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड में रचा इतिहास, पहली बार टी20 सीरीज पर किया कब्जा

England Women vs India Women, 4th T20I (Image Credit- Twitter X) ENG W vs IND W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस समय व्हाइट बाॅल सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर...