Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025, RR Retained & Released Players: राजस्थान रॉयल्स के रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट-

Rajasthan Royals (Photo Source: Getty Images)

IPL 2025: RR Retained and Released Players List: राजस्थान रॉयल्स ने पिछले आईपीएल सीजन में शुरुआत अच्छी की थी, लेकिन फिर बीच में टीम लय खो बैठी थी। पॉइंट्स टेबल में 14 में 8 मैचों में जीत दर्ज कर टीम ने तीसरे स्थान पर जगह बनाई थी। एलिमिनेटर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को एलिमिनेटर में 4 विकेट से हराकर टीम क्वालीफायर-2 में पहुंची लेकिन फिर टीम को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा और उनका दूसरा खिताब जीतने का सपना अधूरा रह गया।

आईपीएल 2025 ऑक्शन से पहले टीम ने अपने 6 स्टार प्लेयर्स पर भरोसा जताते हुए उन्हें रिटेन किया है। फ्रेंचाइजी ने कप्तान संजू सैमसन (18 करोड़), यशस्वी जायसवाल (18 करोड़), रियान पराग (14 करोड़), शिमरोन हेटमायर (11 करोड़), ध्रुव जुरेल (14 करोड़) और संदीप शर्मा (4 करोड़) को रिटेन किया है। वहीं, फ्रेंचाइजी ने आर अश्विन, जोस बटलर, ट्रेंट बोल्ट और युजवेंद्र चहल जैसे खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है।

IPL 2025: RR Retained Players (राजस्थान रॉयल्स रिटेन प्लेयरों की लिस्ट)-

प्लेयर
रोल
प्राइस
संजू सैमसन
विकेटकीपर-बल्लेबाज
18 करोड़
यशस्वी जायसवाल
बल्लेबाज
18 करोड़
रियान पराग
बल्लेबाज
14 करोड़
शिमरोन हेटमायर
बल्लेबाज
11 करोड़
ध्रुव जुरेल
विकेटकीपर-बल्लेबाज
14 करोड़
संदीप शर्मा
गेंदबाज
4 करोड़

IPL 2025: RR Released Players (राजस्थान रॉयल्स रिलीज प्लेयरों की लिस्ट)-

प्लेयर
रोल
जोस बटलर
विकेटकीपर-बल्लेबाज
ट्रेंट बोल्ट
गेंदबाज
युडवेंद्र चहल
गेंदबाज
आर अश्विन
ऑलराउंडर
नवदीप सैनी
गेंदबाज
तनुष कोटियन
गेंदबाज
डोनोवन फेरेइरा
गेंदबाज
कुलदीप सेन
गेंदबाज
कुणाल सिंह राठौर
विकेटकीपर-बल्लेबाज

रोवमैन पॉवेल

बल्लेबाज
शुभम दुबे
बल्लेबाज

टॉम-कोहलर कैडमोर

विकेटकीपर-बल्लेबाज
आबिद मुश्ताक
ऑलराउंडर
नांद्रे बर्गर
गेंदबाज

RR Remaining Purse Ahead of IPL 2025 Mega Auction (मेगा ऑक्शन से पहले राजस्थान रॉयल्स का पर्स)-

41 करोड़

আরো ताजा खबर

15 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ENG vs IND: भारत ने एजबेस्टन में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर 3 मैचों की सीरीज में ली 1-0 की बढ़त...

14 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. ENG vs IND, 1st ODI: टॉस जीतकर इंग्लैंड ने बल्लेबाजी चुनी, दोनों टीमों की प्लेइंग XI पर डालें नजर मंगलवार, 14 जुलाई...

SM Trends: 14 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) मंगलवार, 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले...

ENG vs IND: एजबेस्टन में विराट-गंभीर की दूरी ने खींचा फैंस का ध्यान, नेट्स का वीडियो हुआ वायरल

Virat Kohli, Gautam Gambhir (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे से पहले एजबेस्टन में भारतीय टीम ने अभ्यास किया, लेकिन इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा किसी...