Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025, Qualifier-1: पंजाब किंग्स के खिलाफ कैसा है विराट कोहली का रिकॉर्ड? जानिए यहां

IPL 2025 Qualifier-1 पंजाब किंग्स के खिलाफ कैसा है विराट कोहली का रिकॉर्ड जानिए यहां

Virat Kohli (Photo Source: Getty Images)

आईपीएल 2025 के क्वालीफायर-1 मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम पंजाब किंग्स का सामना करने वाली है। यह मैच 29 मई को शाम 7ः30 बजे से न्यू पीसीए स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जाएगा।

लीग स्टेज राउंड के आखिरी मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराकर RCB ने पॉइंट्स टेबल में 19 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर जगह बनाई है। लखनऊ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट खोकर 227 रन बनाए थे। इसके जवाब में बेंगलुरु ने 18.4 ओवरों में लक्ष्य का पीछा कर लिया था।

लखनऊ के खिलाफ मैच में किंग विराट कोहली ने 30 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 54 रन की शानदार पारी खेली थी। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने दो बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम किए थे। विराट कोहली टी20 इतिहास में किसी एक टीम के लिए 9000 से ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

साथ ही कोहली ने आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के मामले में डेविड वॉर्नर को भी पीछे छोड़ दिया। लखनऊ के खिलाफ उन्होंने अपने आईपीएल करियर का 63वां अर्धशतक लगाया। इस बीच, आइए आपको बताते हैं कि आईपीएल में पंजाब किंग्स के खिलाफ विराट कोहली का प्रदर्शन कैसा रहा है।

पंजाब किंग्स के खिलाफ विराट कोहली का रिकॉर्ड

विराट कोहली ने पंजाब किंग्स के खिलाफ अभी तक 34 मैच खेले हैं। उन्होंने 36.80 की औसत, 133.49 की स्ट्राइक रेट से 1104 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 6 अर्धशतक शामिल है।

34 – पारी
1104 – रन
113 – उच्च स्कोर
36.80 – औसत
133.49 – स्ट्राइक रेट
1 – शतक
6 – अर्धशतक

आईपीएल 2025 में अब तक कैसा रहा है विराट का प्रदर्शन

विराट कोहली ने जारी सीजन में अभी तक 13 मैचों में 20.20 के औसत, 147.91 की स्ट्राइक रेट से 602 रन बनाए हैं, जिसमें आठ अर्धशतकीय पारी शामिल है। वह ऑरेंज कैप की सूची में इस वक्त पांचवें स्थान पर है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए कैसा रहा है प्रदर्शन

विराट ने आईपीएल और चैंपियंस लीग टी20 में मिलाकर RCB के लिए 270 पारियां खेली हैं। इसमें 257 आईपीएल पारियों में 8606 रन और 14 चैंपियंस लीग टी20 पारियों में 424 रन बनाए हैं।

  • पारी: 270
  • रन: 9030
  • हाईएस्ट स्कोर: 113*
  • बल्लेबाजी औसत: 39.6
  • शतक: 8
  • अर्धशतक: 65
  • चौके: 811
  • छक्के: 305
  • स्ट्राइक रेट: 133.69
  • कैच: 127

আরো ताजा खबर

‘कुछ करना ही होगा, हम मूकदर्शक बनकर नहीं रह सकते’ बेंगलुरू भगदड़ पर BCCI सेकेट्ररी देवजीत सैकिया का बड़ा बयान 

Devajit Saikia (Image Credit- Twitter X)आईपीएल 2025 ट्राॅफी को 18 साल बाद जीतने पर, राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) का एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सम्मान समारोह हुआ था। इस इवेंट के...

रेड बाॅल क्रिकेट में केएल राहुल ने दिखाया दम, England Lions के खिलाफ भारत ए की ओर से जड़ा शतक 

KL Rahul (Image Credit- Twitter X)भारतीय क्रिकेट टीम शुभमन गिल की अगुवाई में आगामी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर रवाना हो चुकी है। तो वहीं,...

तो इस वजह से बचे हुए IPL 2025 में खेलने नहीं आए थे मिचेल स्टार्क, खुद किया बड़ा खुलासा 

Mitchell Starc (Image Credit- Twitter X)पिछले महीने भारत और पाकिस्तान के बीच बाॅर्डर पर तनाव के चलते आईपीएल 2025 को बीच में ही कुछ दिनों के लिए रोकना पड़ा था।...

विराट कोहली की बढ़ने वाली हैं मुश्किलें! बेंगलुरू भगदड़ मामले में इस करीबी की हुई गिरफ्तारी 

Bengluru Stempede (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली की मुश्किलें बढ़ने वाली है। बता दें कि बेंगलुरू...