
IPL Auction (Photo Source: X)
IPL 2025 के लिए सभी 10 टीमों ने अपने रिटेन किए हुए खिलाड़ियों की लिस्ट फ्रेंचाइजी को सौंप दी है। 10 टीमों ने कुल 46 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इसके बाद अब सभी की नजरें मेगा ऑक्शन पर है जो इस महीने के अंत में होने की संभावना है। वहीं अब नजरें इस पर भी टिकी होंगी कि कौन सी फ्रेंचाइजी के पर्स में कितनी रकम है और वो मेगा ऑक्शन में कौन सबसे ज्यादा पर्स के साथ टेबल पर उतरेगी।
IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में सबसे ज्यादा पर्स के साथ पंजाब किंग्स टेबल पर होगी। पंजाब किंग्स एकमात्र टीम है, जिसके खाते में 110 करोड़ रुपये से अधिक की रकम है। PBKS को छोड़कर किसी अन्य टीम के पर्स में 90 करोड़ रुपये भी बाकी नहीं हैं। 120-120 करोड़ रुपये का पर्स सभी टीमों के पास था। ऐसे में सबसे कम रकम आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स के पास होगी।
राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाईट राइडर्स ये वो दो टीमें हैं जिन्होंने 6-6 खिलाड़ी रिटेन किए हैं। हालांकि, आप यहां जान लीजिए कि कौन सी टीम आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में कितने पर्स के साथ उतर सकती है। जैसा कि हम आपको पहले बता चुके हैं कि, आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में सबसे ज्यादा पैसे पंजाब किंग्स के पास होंगे।
वहीं आगामी मेगा ऑक्शन के लिए दूसरा सबसे बड़ा पर्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के पास है। आरसीबी ने सिर्फ 3 खिलाड़ी रिटेन किए हैं। वे 3 आरटीएम कार्ड इस्तेमाल कर सकते हैं। दिल्ली कैपिटल्स के पर्स में भी 73 करोड़ रुपये हैं, जबकि 69-69 करोड़ रुपये लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटन्स के पास हैं। बाकी अन्य किसी टीम के पास 60 करोड़ रुपये से ज्यादा नहीं हैं।
बचे हुए पर्स और RTM (Purse and RTMs; Team-wise):
पर्स बाकी
RTM कार्ड बाकी
KKR
51 करोड़
0
RCB
83 करोड़
3
CSK
55 करोड़
1
PBKS
110.50 करोड़
4
LSG
69 करोड़
1
GT
69 करोड़
1
MI
45 करोड़
1
RR
41 करोड़
0
DC
73 करोड़
2
SRH
45 करोड़
1
15 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
14 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
SM Trends: 14 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
ENG vs IND: एजबेस्टन में विराट-गंभीर की दूरी ने खींचा फैंस का ध्यान, नेट्स का वीडियो हुआ वायरल

