Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025 Points Table: तीसरे पायदान पर पहुंची मुंबई इंडियंस, तो RCB को हुआ तगड़ा नुकसान

IPL 2025 Points Table: तीसरे पायदान पर पहुंची मुंबई इंडियंस, तो RCB को हुआ तगड़ा नुकसान

SRH vs MI (Photo Source: BCCI)

आईपीएल 2025 का 41वां मैच राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 8 विकेट खोकर 143 रन बनाए थे। इसके जवाब में मुंबई की टीम ने 26 गेंदें शेष रहते हुए लक्ष्य का पीछा कर 7 विकेट से जीत दर्ज की। रोहित शर्मा ने 46 गेंदों में 8 चौके और 3 छक्कों की मदद से 70 रन की शानदार पारी खेली।

आइए इस मैच के बाद आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल क्या है, बताते हैं

SRH vs MI: तीसरे पायदान पर पहुंची मुंबई इंडियंस

सनराइजर्स हैदराबाद को हराने के बाद मुंबई इंडियंस की टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। टीम ने अब तक 9 मैच खेले हैं, जिनमें उन्हें पांच में जीत और चार में मिली है। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम अब चौथे स्थान पर आ गई है।

गुजरात टाइटंस टॉप पर हैं पॉइंट्स टेबल के

गुजरात टाइटंस की टीम 8 मैचों में 6 जीत और 12 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में इस वक्त पहले स्थान पर है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स भी 8 मैच में 6 जीत, 12 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें 10-10 अंकों के साथ टॉप-6 में मौजूद है।

IPL 2025 Points Table: आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल

No टीम मैच जीत हार टाई नो रिजल्ट अंक नेट रन रेट
1 गुजरात टाइटंस 8 6 2 0 0 12 1.104
2 दिल्ली कैपिटल्स 8 6 2 0 0 12 0.657
3 मुंबई इंडियंस 9 5 4 0 0 10 0.673
4 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 8 5 3 0 0 10 0.472
5 पंजाब किंग्स 8 5 3 0 0 10 0.177
6 लखनऊ सुपर जायंट्स 9 5 4 0 0 10 -0.054
7 कोलकाता नाइट राइडर्स 8 3 5 0 0 6 0.212
8 राजस्थान रॉयल्स 8 2 6 0 0 4 -0.633
9 सनराइजर्स हैदराबाद 8 2 6 0 0 4 -1.361
10 चेन्नई सुपर किंग्स 8 2 6 0 0 4 -1.392

আরো ताजा खबर

आईपीएल 2026 की नीलामी में कैमरन ग्रीन पर हो सकती है पैसों की बारिश, आकाश चोपड़ा का बड़ा दावा

Aakash Chopra (Image Credit Twitter X)प्रसिद्ध क्रिकेट कमेंटेटर और पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने आगामी आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने भविष्यवाणी की...

14 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)1. क्यों हुए रोहित टीम से बाहर? इरफान पठान ने रोहित शर्मा पर किया बड़ा खुलासा पूर्व भारतीय क्रिकेटर ऑलराउंडर इरफान पठान ने दावा किया...

IPL 2026: संजू सैमसन का चेन्नई सुपर किंग्स में ट्रेड काम नहीं करेगा – आर अश्विन

Ravichandran Ashwin and Sanju Samson (Image Credit Twitter X)आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले, भारतीय क्रिकेट के स्टार खिलाडियों को लेकर अभी चर्चाओं का बाजार गर्म है। इनमें से...

SM Trends: 14 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

MS Dhoni (Image Credit- Twitter X)पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने क्लाउड किचन चेन हाउस ऑफ बिरयानी के साथ एक साझेदारी की है। इस साझेदारी के बाद ब्रांड, चेन को...