Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: MI के खिलाफ मैच से अक्षर पटेल हुए बाहर, मुंबई इंडियंस टीम में हुई इस शानदार खिलाड़ी की वापसी

IPL 2025 MI के खिलाफ मैच से अक्षर पटेल हुए बाहर मुंबई इंडियंस टीम में हुई इस शानदार खिलाड़ी की वापसी

MI vs DC (Image Credit- Twitter X)

इस समय आईपीएल 2025 का महत्वपूर्ण मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। दोनों ही टीमों के लिए इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है। मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। बता दें कि, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल इस मैच में भाग नहीं ले रहे हैं और उनकी जगह अनुभवी सलामी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस टीम की कप्तानी कर रहे हैं।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले जा रहे मैच में दिल्ली टीम को बड़ा झटका लगा है। अक्षर पटेल की तबीयत ठीक नहीं है और इसी वजह से वह इस मैच में भाग नहीं ले रहे हैं। उनकी जगह युवा ऑलराउंडर माधव तिवारी को शामिल किया गया है। मुंबई इंडियंस की बात की जाए तो धाकड़ ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर की टीम में वापसी हुई है।

मिचेल सैंटनर को कार्बिन बॉश की जगह मुंबई की प्लेइंग XI में शामिल किया गया है। आईपीएल 2025 में अभी तक मुंबई इंडियंस ने 12 मैचों में 7 में जीत दर्ज की है और उनके 14 अंक हैं। टीम आईपीएल 2025 की अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल्स की बात की जाए तो उन्होंने 12 मैचों में 6 में जीत दर्ज की है और 13 अंक के साथ वह प्वाइंट्स टेबल में पांचवें पायदान पर है।

मुंबई इंडियंस टीम ने यह मैच अपने नाम कर लिया, तो वह लगभग प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। दिल्ली टीम ने अगर यह मैच जीता, तो वह प्लेऑफ की दौड़ में बनी रहेगी। अभी तक तीन टीम प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। उनके नाम है गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स। यह देखना बेहद जरूरी होगा कि इस मैच को कौनसी टीम अपने नाम करती है।

यह रही मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग XI

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI:

रयान रिकल्टन, रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग XI:

फाफ डु प्लेसिस (कप्तान) , अभिषेक पोरेल, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, माधव तिवारी, कुलदीप यादव, दुश्मंथा चमीरा, मुस्तफिज़ुर रहमान, मुकेश कुमार

আরো ताजा खबर

8 जून , Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें IPL से

Rinku Singh & Pat Cummins (Photo Source: X)1) रिंकू सिंह- प्रिया सरोज की हुई सगाई, दोनों की जोड़ी लग रही बेहद खूबसूरत, इंटरनेट पर ट्रेंडिंग भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह ने सपा...

‘श्रेयस अय्यर को मुझे थप्पड़ मारना चाहिए था, क्योंकि मैं’- IPL के बाद शशंक सिंह ने क्यों दिया ऐसा बयान

Shashank Singh (Photo Source: BCCI/IPL)भले ही श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स को आईपीएल 2025 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा,...

कौन हैं प्रिया सरोज, जिनके साथ रिंकू सिंह ने की सगाई, आखिर रिंग पहनते ही क्यों रो पड़ीं ?

who is Priya Sarojभारतीय क्रिकेटर रिंकू सिहं ने सपा सांसद प्रिया सरोज संग आज लखनऊ के एक फाइव स्टार होटल में सगाई कर ली। इस रिंग सेरेमनी कार्यक्रम के दौरान...

SM Trends: 8 जून, IPL 2025 के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

Social Media Trends (image Source: X)भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिहं ने सपा सांसद प्रिया सरोज संग आज लखनऊ के एक फाइव स्टार होटल में सगाई कर ली। इस रिंग सेरेमनी कार्यक्रम...