Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025 Mega Auction: पंजाब किंग्स की ओर से खेलेंगे Yuzvendra Chahal, इतने करोड़ देकर फ्रेंचाइजी ने किया टीम में शामिल

Yuzvendra Chahal (Image Credit- Twitter X)

IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2025 के लिए इस समय मेगा ऑक्शन सऊदी अरब के जेद्दाह शहर में हो रहा है। दुनिया की सबसे महंगी क्रिकेट टी20 लीग में इस बार 333 खिलाड़ियों को खरीदने के लिए बोली जारी है। इस ऑक्शन में टूर्नामेंट में शामिल सभी 10 टीमें खाली पड़े 204 स्लाॅट को भरने के लिए बोली लगाती हुई नजर आ रही हैं।

मेगा ऑक्शन में सबसे पहले मार्की लिस्ट में शामिल खिलाड़ियों पर बोली लगती हुई नजर आ रही है। इस बीच इस लिस्ट में शामिल आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले अनुभवी भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) को पंजाब किंग्स ने 18 करोड़ रुपए की बड़ी राशि देकर अपनी टीम में शामिल कर लिया है।

बता दें कि खिलाड़ी को खरीदने के लिए सबसे पहले गुजरात टाइटंस ने बोली लगाई, और उसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स भी आ गई। इसके बाद पंजाब किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स, राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बिडिंग वार देखने को मिली थी। हालांकि, अंत में PBKS ने सबसे बड़ी बोली लगाकर खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ा।

चहल किसी भी टीम के लिए आईपीएल में पिछले वर्षों में खेले गए कुछ मैचों में एक बड़े मैच विनर के रूप में सामने आए हैं। चहल की पावरप्ले में बेहतरीन गेंदबाजी कर, विकेट निकलने की क्षमता और स्लाॅग ओवर्स में शानदार गेंदबाजी उन्हें किसी भी अन्य तेज गेंदबाज से अलग बनाती है।

Yuzvendra Chahal के आईपीएल करियर पर एक नजर

दूसरी ओर, साल 2013 में अपने आईपीएल करियर की शुरुआत करने वाले चहल के आईपीएल करियर के बारे में आपको बताएं, तो वह टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। खिलाड़ी ने आईपीएल में खेले गए 160 मैचों में 22.45 की औसत और 7.84 की इकाॅनमी से कुल 205 विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान 34 वर्षीय अनुभवी स्पिनर का स्ट्राइकर रेट 17.18 का रहा है।

खैर, अब देखने लायक बात होगी कि आईपीएल के आगामी सीजन में युजवेंद्र चहल पंजाब किंग्स के लिए कैसा प्रदर्शन करने वाले हैं?

ये भी पढ़ें – IPL Auction 2025 Live Updates

আরো ताजा खबर

Women’s Asia Cup 2026: दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर श्रीलंका ने फाइनल में बनाई जगह 

Sri Lanka Women vs Pakistan Women (Image Credit- Twitter X) यूएई में जारी महिला एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच 11 सितंबर, शुक्रवार को श्रीलंका और पाकिस्तान की महिला...

MS Dhoni के पास CSK के 1 लाख से ज्यादा शेयर, ऑफ-मार्केट डील से खरीदे

MS Dhoni (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के...

अफगानिस्तान टी20 और एशियन गेम्स के लिए Yash Thakur की हुई टीम इंडिया में एंट्री, इस खिलाड़ी को करेंगे रिप्लेस 

Yash Thakur (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल और आगामी एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने...

पूर्व भारतीय कप्तान ने मैनेजमेंट से संजू सैमसन का सपोर्ट करने को कहा, बोले ‘सूर्यवंशी को मौके मिलेंगे’ 

Sanju Samson Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने संजू सैमसन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने टीम...