Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: Mega Auction की तारीख का हुआ ऐलान, 1574 प्लेयर्स पर लगेगी बोली

IPL Auction (Photo Source: X)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार को आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन की तारीखों की घोषणा कर दी है। 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब की राजधानी जेद्दा में मेगा ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा। आगामी मेगा ऑक्शन के लिए 1574 खिलाड़ियों (1165 भारतीय, 409 विदेशी) ने रजिस्ट्रेशन किया है। इस सूची में 320 कैप्ड, 1,224 अनकैप्ड और एसोसिएट देश के 30 खिलाड़ी शामिल हैं।

आगामी मेगा ऑक्शन में अधिकतम 204 प्लेयर्स पर ही बोली लग सकती है, जिनमें 70 विदेशी प्लेयर हो सकते हैं। इस ऑक्शन 10 फ्रेंचाइजियों के पास खर्च करने के लिए 641.5 करोड़ रुपये होंगे। हर फ्रेंचाइजी के स्क्वॉड में ज्यादा से ज्यादा 25 प्लेयर हो सकते हैं। हाल ही में सभी फ्रेंचाइजी ने 558.5 करोड़ रुपये खर्च करते हुए कुल 46 खिलाड़ियों को रिटेन किया था। इस साल एक फ्रेंचाइजी को 120 करोड़ रुपये का पर्स दिया गया है।

IPL 2025 Mega Auction से पहले जुक 46 प्लेयर्स हुए रिटेन

दक्षिण अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन रिटेंशन में सबसे महेंग प्लेयर रहे। उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने 23 करोड़ रुपये में रिटेन किया । रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) ने विराट कोहली को 21 करोड़ रुपये में रिटेन किया। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने निकोलस पूरन को 21 करोड़ रुपये दिए। कोहली और पुरन संयुक्त रूप से दूसरे सबसे महंगे रिटेंशन रहे। मुंबई इंडियंस (MI) ने रोहित शर्मा को 16.30 करोड़ रुपये में रिटेन किया।

ऑक्शन की बात करें तो पंजाब किंग्स (PBKS) नीलामी में सबसे ज्यादा बजट के साथ उतरेगी। उसके पर्स में फिलहाल 110.5 करोड़ रुपये बाकी हैं। पंजाब ने रिटेंशन में सिर्फ 9.5 करोड़ रुपये खर्च किए और दो खिलाड़ियों को बरकरार रखा। पंजाब ने ऑक्शन से पहले शशांक सिंह को 5.5 करोड़ और प्रभसिमरन सिंह को चार करोड़ में रिटेन किया। पंजाब के पास ऑक्शन में अब चार RTM कार्ड होंगे। एक टीम अधिकतम 6 प्लेयर ही रिटेन कर सकती थी। जिन टीमों ने 6 से कम खिलाड़ी रिटेन किए हैं, उन्हें ऑक्शन में आरटीएम कार्ड इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा।

ऋषभ पंत, केएल राहुल जैसे प्लेयर्स होंगे Mega Auction में शामिल

मेगा ऑक्शन में विकेटीकपर बल्लेबाज ऋषभ पंत, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर जैसे स्टार प्लेयर्स पर बोली लगेगी । पंत दिल्ली कैपिटल्स (DC), राहुल LSG जबकि अय्यर केकेआर के कप्तान थे। अय्यर की कप्तानी में ही केकेआर ने पिछले साल ट्रॉफी का सूखा समाप्त किया। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज भी ऑक्शन में उतरेंगे। यह लगातार दूसरा साल है जहां ऑक्शन का आयोजन विदेश में हो रहा है। आईपीएल 2024 की नीलामी दुबई में हुई थी।

আরো ताजा खबर

14 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. ENG vs IND, 1st ODI: टॉस जीतकर इंग्लैंड ने बल्लेबाजी चुनी, दोनों टीमों की प्लेइंग XI पर डालें नजर मंगलवार, 14 जुलाई...

SM Trends: 14 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) मंगलवार, 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले...

ENG vs IND: एजबेस्टन में विराट-गंभीर की दूरी ने खींचा फैंस का ध्यान, नेट्स का वीडियो हुआ वायरल

Virat Kohli, Gautam Gambhir (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे से पहले एजबेस्टन में भारतीय टीम ने अभ्यास किया, लेकिन इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा किसी...

ENG vs IND, 1st ODI: टॉस जीतकर इंग्लैंड ने बल्लेबाजी चुनी, दोनों टीमों की प्लेइंग XI पर डालें नजर

ENG vs IND, 1st ODI: England opted to bat first (image via JioHotstar) मंगलवार, 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में इंग्लैंड के...