
Krunal Pandya (Image Credit- Twitter X)
सऊदी अरब के जेद्दाह में आईपीएल 2025 के लिए मेगा ऑक्शन जारी है। तो वहीं आज 25 नवंबर, सोमवार को मेगा ऑक्शन के दूसरे दिन खिलाड़ियों की बिकावली जारी है। ऑक्शन में आज के दिन कुछ खिलाड़ी सोल्ड होते हुए नजर आए, तो कुछ खिलाड़ियों को कोई भी खरीददार नहीं मिला।
दूसरी ओर, ऑक्शन के दूसरे दिन भारतीय ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) को राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) ने 5.75 करोड़ देकर अपने साथ जोड़ लिया है। बता दें कि इस ऑक्शन में खिलाड़ी ने अपना बेस प्राइस दो करोड़ रुपए रखा था। ऑक्शन में क्रुणाल को खरीदने के लिए आरसीबी को राजस्थान राॅयल्स से कुछ समय के लिए बिडिंग वाॅर भी करनी पड़ी, लेकिन अंत में आरसीबी ने बाजी मारी ली।
हालांकि, लखनऊ सुपर जायंट्स के पास खिलाड़ी को राइट टू मैच कार्ड करने का मौका था, लेकिन उन्होंने इसका इस्तेमाल नहीं किया। तो वहीं अब आगामी ऑक्शन में क्रुणाल आरसीबी के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।
A star all-rounder and a true match-winner, Krunal Pandya is #NowARoyalChallenger 🌟
We can’t keep calm to see 𝐊𝐫𝐮𝐧-𝐅𝐮-𝐏𝐚𝐧𝐝𝐲𝐚 dazzling in Red, Blue, and Gold! 🔥🔥#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #IPLAuction #BidForBold #IPL2025 pic.twitter.com/EVPCDEkn1E
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) November 25, 2024
Krunal Pandya के IPL करियर पर एक नजर
दूसरी ओर, क्रुणाल पांड्या के आईपीएल करियर के बारे में बताएं, तो उन्होंने साल 2017 में टूर्नामेंट में मुंबई इंडियंस की ओर से डेब्यू किया था। खबर लिखे जाने तक खिलाड़ी ने आईपीएल में कुल 127 मैच खेले हैं। इस दौरान ऑलराउंडर खिलाड़ी ने बल्लेबाजी में 21.96 की औसत और 132.82 के स्ट्राइक रेट से कुल 1647 रन बनाए हैं।
तो वहीं क्रुणाल की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए, तो उन्होंने 34.29 की औसत और 7.37 की इकाॅनमी से टूर्नामेंट में कुल 76 विकेट अपने नाम किए हैं। इसके अलावा 11 रन देकर तीन विकेट लेना खिलाड़ी का आईपीएल में बेस्ट प्रदर्शन रहा है। देखने लायक बात होगी कि आईपीएल के 18वें सीजन में क्रुणाल पांड्या राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए कैसा प्रदर्शन करने वाले हैं?
‘आप उसके साथ ऐसा कैसे कर सकते हैं?’ – संजू सैमसन को टीम से बाहर करने पर बचपन के कोच ने सिलेक्टर्स को लताड़ा
‘बचपन से हम इसका सपना देखते हैं’ – लॉर्ड्स पर ऐतिहासिक महिला टेस्ट को लेकर हरमनप्रीत कौर का बयान
ZIM vs BAN: हैमस्ट्रिंग और घुटने की चोट के चलते मुस्तफिजुर रहमान 4 हफ्तों के लिए बाहर, ‘द हंड्रेड’ खेलने पर भी संदेह
ENG vs IND 2026: इंग्लैंड बनाम भारत पांचवा टी20आई मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

