Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025 Mega Auction से पहले फ्रेंचाइजियों ने की बड़ी मांग, 5-6 खिलाड़ी हों रिटेन, RTM को लेकर हुआ बवाल

IPL 2025 Mega Auction से पहले फ्रेंचाइजियों ने की बड़ी मांग, 5-6 खिलाड़ी हों रिटेन, RTM को लेकर हुआ बवाल

IPL Auction (Image Source: IPL/BCCI)

IPL 2025 से पहले मेगा ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा। इस मेगा ऑक्शन को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। आईपीएल अधिकारीयों ने अपने-अपने सुझाव भेजे हैं जिसमें उन्होंने बताया है कि, मेगा ऑक्शन के दौरान और मेगा ऑक्शन से पहले टीमें क्या चाहती हैं। टीमें कितने खिलाड़ी रिटेन करना चाहती है और कितने खिलाड़ियों को आरटीएम के जरिए अपने साथ जोड़ना चाहती हैं।

ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट की मानें तो लगभग हर टीम चाहती है कि मेगा ऑक्शन अब से पांच साल में एक बार होना चाहिए। आईपीएल में नियम है कि हर तीन साल में ऑक्शन होना चाहिए, लेकिन दो बार ऐसा भी हुआ है, जब 4-4 साल पर मेगा ऑक्शन हुआ है। यही कारण है कि टीमें चाहती हैं कि मेगा ऑक्शन को पांच साल में एक बार आयोजित किया जाना चाहिए।

इसके पीछे वजह ये दिया जा रहा है कि अनकैप्ड खिलाड़ियों को दो-तीन साल में नर्चर किया जाता है और वे मेगा ऑक्शन में किसी अन्य टीम में चले जाते हैं। इसके अलावा फैन इंगेजमेंट और ब्रांड बिल्डिंग पर भी असर पड़ता है।

IPL 2025 Mega Auction: 4-6 प्लेयर्स को किया जाए रिटेन

इसके अलावा रिपोर्ट में ये भी सामने आया है कि कई टीमें हैं, जो चाहती हैं कि 4 से 6 खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति दी जानी चाहिए। टीमें अपने खिलाड़ियों से बात करके उनके साथ डील कर सकती हैं। जैसा कि 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले हुआ था। उस समय 4-4 खिलाड़ियों को टीमें अपने साथ बनाए रख सकती थीं। ऐसा ही कुछ इस बार भी फ्रेंचाइजी चाहती हैं, लेकिन कुछ टीमों का ये भी कहना है कि 8 खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति मिलनी चाहिए।

मेगा ऑक्शन से संबंधित एक और हंगामा इस चीज को लेकर चल रहा है कि भले ही एक खिलाड़ी को रिटेन करने की अनुमति आईपीएल से मिले, लेकिन कम से कम 8 खिलाड़ियों को आरटीएम यानी राइट टू मैच कार्ड के जरिए अपने साथ जोड़ा जाए। इसमें कप्तान को रिटेन किया जाए और जो पिछले सीजन में टीम के लिए खेले हैं, उनमें से किन्हीं 8 खिलाड़ियों तक को ऑक्शन से खरीदा जाए। हालांकि, कुछ टीमें चाहती हैं कि ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को रिटेन किया जाए।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: अभिषेक-ट्रैविस की जोड़ी को कोई भी गेंदबाजी करना नहीं चाहेगा, ये कोहली-गेल से भी खतरनाक हैं: चेतेश्वर पुजारा

Abhishek sharma and Travis Head (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा सनराइजर्स हैदराबाद की ओपनिंग जोड़ी अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड...

IPL 2026: सीजन शुरू होने से पहले बढ़ी दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किलें, इस दिग्गज ने छोड़ा टीम का साथ 

Kevin Pietersen (Image Credit- Twitter X) इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन आगामी सीजन के शुरू होने से...

आरसीबी के लिए IPL 2026 से पहले विराट कोहली का धांसू हेयरकट, इंटरनेट पर मचा धमाल!

IPL 2026: Virat Kohli new haircut (image via X) विराट कोहली ने आने वाले 2026 इंडियन प्रीमियर लीग के लिए मैदान के अंदर और बाहर, दोनों जगह अपनी तैयारियां शुरू...

14 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘सबसे फिट, सबसे दमदार और सबसे मजबूत’ – 38 की उम्र में फिटनेस के लिए रोहित को मिली जबरदस्त तारीफ भारत के...