Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025 Mega Auction: केएल राहुल 14 करोड़ के खिलाड़ी नहीं है: इयोन मोर्गन ने भारतीय खिलाड़ी को लेकर दिया बड़ा बयान

KL Rahul (Photo Source: X/Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024-25 के मेगा ऑक्शन में भारतीय टीम के बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को दिल्ली कैपिटल्स ने 14 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है। केएल राहुल का प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है और उनकी फैन फॉलोइंग भी पूरी दुनिया में काफी ज्यादा है।

हाल ही में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन ने केएल राहुल की बोली को लेकर अपना पक्ष रखा। इयोन मोर्गन ने कहा कि दिल्ली कैपिटल्स को केएल राहुल की असली वैल्यू पता है और भारतीय खिलाड़ी भी इस फ्रेंचाइजी की ओर से अलग-अलग भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं।

इयोन मोर्गन ने जिओसिनेमा के साथ बात करते हुए कहा कि, ‘मैं आरसीबी को लेकर पक्का नहीं हूं लेकिन दिल्ली कैपिटल्स ने काफी अच्छा बिजनेस किया है। उन्होंने सही समय पर सही फैसला लिया और केएल राहुल को अपनी टीम में शामिल किया। उन्हें खिलाड़ी की वैल्यू काफी अच्छी तरह से पता है।

दिल्ली टीम ऋषभ पंत को राइट टू मैच कार्ड के जरिए अपनी टीम में शामिल कर सकती थी लेकिन उन्हें यह बात पता चल चुकी थी कि 27 करोड़ बहुत ही ज्यादा है और इसी वजह से उन्होंने आरसीबी के साथ बोली की जबरदस्त भिड़ंत की और केएल राहुल को टीम में शामिल किया जो 14 करोड़ के खिलाड़ी नहीं है। मैं रॉबिन उथप्पा से पूरी तरह से सहमत हूं। उन पर 20, 21 या 22 करोड़ रुपए की बोली लगाई जानी चाहिए थी। इसमें कोई शक नहीं है कि उन्हें कप्तान भी नियुक्त किया जाएगा और उन पर काफी अच्छा निवेश किया गया है। गेंदबाजी लाइनअप में उनका मिचेल स्टार्क भी बेहतरीन तरीके से सपोर्ट करेंगे।’

ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपए में अपनी टीम में किया शामिल

बता दें कि, ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है। यही नहीं ऋषभ पंत इस टूर्नामेंट के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। दिल्ली कैपिटल्स को आज यानी 25 नवंबर को भी कई महत्वपूर्ण खिलाड़ियों पर बोली लगाते हुए देखा जा सकता है।

केएल राहुल यही चाहेंगे कि आगामी सीजन में वो धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट की ट्रॉफी जिताने में अहम योगदान दें।

আরো ताजा खबर

RCB vs LSG: आउट-ऑफ-फॉर्म चल रहे निकोलस पूरन को हेजलवुड ने किया क्लीन बोल्ड! देखें वीडियो

IPL 2026: Josh Hazlewood knocks over Nicholas Pooran’s stumps with a peach (image via JioHotstar) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फ़ास्ट बॉलर जोश हेजलवुड ने बुधवार, 15 अप्रैल को लखनऊ सुपर...

RCB vs LSG: टॉस जीतकर RCB ने पहले फील्डिंग चुनी; हेजलवुड की वापसी हुई है, देखें टीमों की प्लेइंग XI

IPL 2026, RCB vs LSG: rcb opted to field first (image via JioHotstar) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच IPL 2026 के 23वें मैच में, रॉयल चैलेंजर्स...

IPL 2026: मुंबई इंडियंस खेमे के लिए बुरी खबर, इस वजह से पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच नहीं खेल पाएंगे रोहित शर्मा

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल 2026 के बीच पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस खेमे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि टीम...

15 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘बल्लेबाजी उन्हें निराश कर रही है’ – चेन्नई के हाथों हार के बाद KKR की समस्याओं पर आकाश चोपड़ा आकाश चोपड़ा का...