
Lucknow Super Giants (Photo Source: Getty Images)
IPL 2025: LSG Retained and Released Players List: लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए आईपीएल का पिछला काफी ज्यादा निराशाजनक रहा था। पहले दो सीजन लगातार प्लेऑफ में जगह बनाने के बाद टीम ने पिछले सीजन पॉइंट्स टेबल में सातवें पायदान पर जगह बनाई थी।
मीडिया रिपोर्ट्स में लगातार खबरें चल रही थी कि लखनऊ केएल राहुल को रिलीज कर सकती है और राहुल खुद फ्रेंचाइजी का हिस्सा नहीं रहना चाहते हैं। आज जब लखनऊ सुपर जायंट्स ने रिटेंशन लिस्ट जारी की तो फैंस को बिल्कुल भी हैरानी नहीं हुई। फ्रेंचाइजी ने निकोलस पूरन (21 करोड़), रवि बिश्नोई (11 करोड़), मयंक यादव (11 करोड़), मोहसीन खान (4 करोड़) और आयुष बडोनी को रिटेन किया है।
केएल राहुल, क्रुणाल पांड्या, क्विंटन डी कॉक और दीपक हुड्डा जैसे खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो केएल राहुल ने पर्सनल और प्रोफेशनल कारणों के चलते ही लखनऊ से अलग होने का फैसला लिया है।
IPL 2025: LSG Retained Players (लखनऊ सुपर जायंट्स रिटेन प्लेयरों की लिस्ट)-
| प्लेयर | रोल | प्राइस |
| निकोलस पूरन | बल्लेबाज | 21 करोड़ |
| मयंक यादव | गेंदबाज | 11 करोड़ |
| रवि बिश्नोई | गेंदबाज | 11 करोड़ |
| मोहसीन खान | गेंदबाज | 4 करोड़ |
| आयुष बडोनी | बल्लेबाज | 4 करोड़ |
IPL 2025: LSG Released Players (लखनऊ सुपर जायंट्स रिलीज प्लेयरों की लिस्ट)-
| प्लेयर | रोल |
| केएल राहुल | विकेटकीपर-बल्लेबाज |
| दीपक हुड्डा | ऑलराउंडर |
| क्रुणाल पांड्या | ऑलराउंडर |
| युद्धवीर सिंह | ऑलराउंडर |
| प्रेरक मांकड | ऑलराउंडर |
| यश ठाकुर | गेंदबाज |
| अमित मिश्रा | गेंदबाज |
| क्विंटन डी कॉक | विकेटकीपर-बल्लेबाज |
| काइल मेयर्स | ऑलराउंडर |
| मार्कस स्टोइनिस | ऑलराउंडर |
| नवीन उल हक | गेंदबाज |
| कृषण्पप्पा गौतम | गेंदबाज |
| मार्क वुड | गेंदबाज |
| देवदत्त पडिक्कल | बल्लेबाज |
| शिवम मावी | गेंदबाज |
| अर्शिन कुलकर्णी | ऑलराउंडर |
| एम सिद्धार्धा | गेंदबाज |
| एश्टन टर्नर | बल्लेबाज |
| डेविड विली | ऑलराउंडर |
| मोहम्मद अरशद खान | गेंदबाज |
LSG Remaining Purse Ahead of IPL 2025 Mega Auction (मेगा ऑक्शन से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स का पर्स)-
69 करोड़
13 दिसंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
IND vs SA 2025: रन बनाना जरूरी इरफान पठान की चेतावनी, शुभमन गिल पर बढ़ा दबाव
IPL में अगले ग्लेन मैक्सवेल बनने की क्षमता रखने वाले 3 खिलाड़ियों के बारे में जानिए यहाँ
IND vs SA 2025: शुभमन गिल के ख़राब फॉर्म के बीच सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने T20I उप-कप्तानी पर उठाए सवाल

