Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025 Auction LSG Prediction: श्रेयस अय्यर को टारगेट करेगी लखनऊ! क्या होगी रणनीति?

Shreyas Iyer (Photo Source: Getty Images)

IPL 2025 Auction LSG Prediction: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन शुरू होने में अब कुछ ही घंटों का समय बाकी है। ऑक्शन सउदी अरब, जेद्दा में 24 और 25 नवंबर को आयोजित किया जा रहा है। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए आईपीएल का पिछला काफी ज्यादा निराशाजनक रहा था। पहले दो सीजन लगातार प्लेऑफ में जगह बनाने के बाद टीम ने पिछले सीजन पॉइंट्स टेबल में सातवें पायदान पर जगह बनाई थी।

लखनऊ ने मेगा ऑक्शन से पहले कप्तान केएल राहुल को रिलीज कर दिया। फ्रेंचाइजी ने निकोलस पूरन (21 करोड़), रवि बिश्नोई (11 करोड़), मयंक यादव (11 करोड़), मोहसीन खान (4 करोड़) और आयुष बडोनी (4 करोड़) को रिटेन किया है। फ्रेंचाइजी ऑक्शन में 69 करोड़ रुपये के पर्स के साथ उतरेगी और उनके पास सिर्फ एक RTM बचा है।

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स की क्या रणनीतियां रहने वाली है, टीम किन खिलाड़ियों को टारगेट कर सकती है, आइए आपको बताते हैं-

IPL 2025 Auction LSG Prediction: जोस बटलर को फ्रेंचाइजी कर सकती है टारगेट?

केएल राहुल और क्विंटन डी कॉक के बाहर होने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स को नई ओपनिंग जोड़ी की तलाश है। फ्रेंचाइजी जोस बटलर को टारगेट कर सकती है, जो एक ओपनर और कप्तान के रूप में अच्छे विकल्प है। साथ ही टीम मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी नमन धीर और ईशान किशन के लिए भी बोली लगा सकती है।

क्या श्रेयस अय्यर होंगे LSG के नए कप्तान?

लखनऊ सुपर जायंट्स को नए कप्तान की तलाश है। टीम श्रेयस अय्यर को टारगेट कर सकती है, जिन्होंने दो अलग-अलग आईपीएल फ्रेंचाइजियों को फाइनल में पहुंचाया है। अय्यर की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पिछले सीजन खिताब भी अपने नाम किया। साथ ही वह मिडिल-ऑर्डर के लिए भी अच्छे विकल्प है।

मैक्सवेल और मार्कस स्टोइनिस के ऊपर भी रहेगी फ्रेंचाइजी की नजर?

लखनऊ सुपर जायंट्स ऑलराउंडर रोल के लिए ग्लेन मैक्सवेल और मार्कस स्टोइनिस को टारगेट कर सकती है। मैक्सवेल के लिए पिछला सीजन अच्छा नहीं रहा, लेकिन इकाना की स्लो पिच पर वह शानदार खेल दिखाने की काबिलियत रखते हैं। वहीं, टीम के पास एक RTM कार्ड उपलब्ध है। फ्रेंचाइजी मार्कस स्टोइनिस को वापस से टीम में शामिल कर सकती है।

जोश हेजलवुड के लिए बड़ी बोली लगा सकती है LSG?

जोश हेजलवुड ने निजी कारणों के चलते आईपीएल 2024 नहीं खेला था। वह लीग में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए शानदार खेल दिखा चुके हैं। लखनऊ मेगा ऑक्शन में तेज गेंदबाजी विकल्प के रूप में हेजलवुड को टारगेट कर सकती है।

IPL 2025 Auction LSG Prediction: लखनऊ का संभावित प्लेइंग 11 कॉम्बिनेशन हो सकती है ऐसी-

जोस बटलर/क्विंटन डी कॉक

ईशान किशन

निकोलस पूरन

श्रेयस अय्यर

नमन धीर

ग्लेन मैक्सवेल/मार्कस स्टोइनिस

आयुष बडोनी

रवि बिश्नोई

मोहसीन खान

मयंक यादव

जोश हेजलवुड

আরো ताजा खबर

Women’s Asia Cup 2026: दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर श्रीलंका ने फाइनल में बनाई जगह 

Sri Lanka Women vs Pakistan Women (Image Credit- Twitter X) यूएई में जारी महिला एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच 11 सितंबर, शुक्रवार को श्रीलंका और पाकिस्तान की महिला...

MS Dhoni के पास CSK के 1 लाख से ज्यादा शेयर, ऑफ-मार्केट डील से खरीदे

MS Dhoni (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के...

अफगानिस्तान टी20 और एशियन गेम्स के लिए Yash Thakur की हुई टीम इंडिया में एंट्री, इस खिलाड़ी को करेंगे रिप्लेस 

Yash Thakur (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल और आगामी एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने...

पूर्व भारतीय कप्तान ने मैनेजमेंट से संजू सैमसन का सपोर्ट करने को कहा, बोले ‘सूर्यवंशी को मौके मिलेंगे’ 

Sanju Samson Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने संजू सैमसन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने टीम...