Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: 9 साल बाद चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलेंगे अश्विन, फ्रेंचाइजी ने स्पिनर पर खर्च किए इतने करोड़

R Ashwin (Photo Source: X)

आईपीएल 2024 मेगा ऑक्शन 24 नवंबर को सउदी अरब, जेद्दा में हो रहा है। पहले राउंड में 12 मार्की प्लेयर्स पर जमकर पैसों की बरसात हुई है। भारतीय दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन पिछले दो सीजन से राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे थे। आगामी सीजन में अन्ना चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। फ्रेंचाइजी ने 9.75 करोड़ की बोली लगाकर उन्हें अपने साथ जोड़ लिया है। इसी के साथ 9 साल बाद स्पिनर की घर वापसी हुई है।

लखनऊ, बेंगलुरू और राजस्थान ने भी लगाई अश्विन के लिए बोली

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में रविचंद्रन अश्विन के लिए सबसे पहले बोली चेन्नई सुपर किंग्स ने लगाई। इसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु भी बोली लगाती हुई नजर आई। राजस्थान रॉयल्स भी अपने खिलाड़ी को वापस पाने के लिए मैदान में उतरी लेकिन अंत में चेन्नई ने बाजी मारी।

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अश्विन ने लिए हैं 120 विकेट

आर अश्विन ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 121 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 23.70 के औसत और 6.66 की इकॉनमी से 120 विकेट लिए हैं। वह ड्वेन ब्रावो (154) और रवींद्र जडेजा (142) के बाद सीएसके के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज है।

पांच आईपीएल फ्रेंचाइजियों के लिए खेल चुके हैं अश्विन

रविचंद्रन अश्विन अपने आईपीएल करियर में अब तक पांच फ्रेंचाइजियों का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वह 2008 से 2015 तक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले थे। फिर 2016 और 2017 में अश्विन राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स का हिस्सा थे। अश्विन 2018 से 2020 तक पंजाब किंग्स और फिर 2022 से 2024 तक राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेले।

कैसा रहा है आईपीएल करियर-

रविचंद्रन अश्विन के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 211 मैचों में 29.83 की औसत, 7.12 की इकॉनमी से 180 विकेट लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/34 है। वहीं, अश्विन ने 13.33 के औसत और 118.52 की स्ट्राइक रेट से 800 रन भी बनाए हैं, उनका हाईएस्ट स्कोर 50 है।

 

আরো ताजा खबर

SM Trends: 10 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारत के खिलाफ जारी टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में जीत हासिल करने के बाद, इंग्लैंड के व्हाइट बाॅल कैप्टन हैरी ब्रूक की एक...

ENG vs IND: हैरी ब्रूक का बोल्ड बयान, कहा ‘भारत को फिर हराकर बनना है दुनिया की नंबर-1 टीम’

Harry Brook (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने भारत के खिलाफ पांचवें और अंतिम टी20 मुकाबले से पहले बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि...

खतरे में टीम इंडिया की नंबर-1 गद्दी, क्या 2028 ओलंपिक से भी हो जाएगी बाहर?

Disastrous UK Tour Puts T20I No. 1 Ranking and 2028 Olympic Ticket Under Threat (image via getty) टी20आई क्रिकेट में टीम इंडिया का लंबे समय से चला आ रहा दबदबा...

‘आप उसके साथ ऐसा कैसे कर सकते हैं?’ – संजू सैमसन को टीम से बाहर करने पर बचपन के कोच ने सिलेक्टर्स को लताड़ा

Sanju Samson (Image credit Twitter – X) जिम्बाब्वे के आगामी टी20आई दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा के बाद, सिलेक्शन को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है।...