Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: 5 भारतीय खिलाड़ी जो आईपीएल 2025 के बाद संन्यास ले लेंगे!

5 Indian players who might retire after IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) का नया सीजन 21 मार्च से शुरू होने वाला है और दुनिया भर के क्रिकेट फैंस इस शानदार मुकाबले के लिए कमर कस रहे हैं। इस सीजन हम IPL 2025 में कई उभरते खिलाड़ियों का डेब्यू देखेंगे। हालांकि, यह सीजन कुछ खिलाड़ियों के लिए आखिरी भी साबित हो सकता है।

सालों-साल इस लीग में हमें इंटरटेन करने वाले कुछ भारतीय क्रिकेटर्स इस सीजन के बाद संन्यास की घोषणा कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम उन 5 खिलाड़ियों के नाम बताएंगे जो आईपीएल 2025 के बाद क्रिकेट को अलविदा कह देंगे।

Here’s List of 5 Indian players who might retire after IPL 2025? (5 भारतीय खिलाड़ी जो आईपीएल 2025 के बाद संन्यास ले सकते हैं)

5. महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) 

IPL 2025: 5 भारतीय खिलाड़ी जो आईपीएल 2025 के बाद संन्यास ले लेंगे!

MS Dhoni (Photo Source: Getty Images)

संन्यास की बात हो और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की बात न हो ऐसा नहीं हो सकता। धोनी इस साल Uncapped Players की केटेगरी में खेल रहे हैं। वहीं, 43 साल के धोनी पिछले सीजन में घुटने की दर्द के कारण फील्ड पर काफी संघर्ष करते पाए गए थे।

उन्होंने पिछले आईपीएल सीजन में इस बात के संकेत दे दिए थे कि वह IPL 2025 अपने फैंस के लिए खेलेंगे। उसके बाद शायद वह रिटायरमेंट की घोषणा कर सकते हैं। हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या धोनी संन्यास लेंगे या वह एक और सीजन खेलते हुए दिखाई देंगे।

4. जयंत यादव (Jayant Yadav)

IPL 2025: 5 भारतीय खिलाड़ी जो आईपीएल 2025 के बाद संन्यास ले लेंगे!

Jayant Yadav. (Photo Source: Twitter)

साल 2022 में जयंत यादव को गुजरात टाइटन्स ने खरीदा था, हालांकि उन्हें वहाँ न के बराबर मौके मिले थे। 34 वर्षीय इस खिलाड़ी ने अभी तक खेल के सबसे छोटे प्रारूप यानि टी20 फॉर्मेट में खासा प्रभाव नहीं डाला है। इसलिए वह शुरुआती प्लेइंग XI में फिट नहीं हो पाते हैं।

अगर उन्हें इस आईपीएल सीजन में भी खेलने का मौका नहीं मिला तो शायद वह संन्यास लेकर दूसरी विदेशी लीग में खेलते दिखाई दे सकते हैं। जाहीर सी बात है कि, कोई भी इंडियन प्लेयर्स बिना सभी फॉर्मेट से संन्यास लिए बाहर की किसी दूसरी लीग में नहीं खेल सकता है।

ऐसे में आने वाले टाइम में कुछ खिलाड़ी IPL में बढ़ते Competition से संन्यास लेकर SA20, DP World ILT20 जैसी नई लीग में खेल सकते हैं जिसमें उन्हें ज्यादा खेलने का मौका मिलेगा।

3. पीयूष चावला (Piyush Chawla)

IPL 2025: 5 भारतीय खिलाड़ी जो आईपीएल 2025 के बाद संन्यास ले लेंगे!

Piyush Chawla (Pic Source-Twitter)

आईपीएल 2025 के लिए पीयूष चावला अनसोल्ड रहे हैं। मुंबई इंडियंस ने उन्हें आगामी सीजन के लिए रिटेन नहीं किया और ऑक्शन में किसी भी टीम ने उनपर बोली नहीं लगाई। पीयूष चावला सिर्फ 36 साल के हैं और वह अभी भी क्रिकेट खेलना चाहते हैं।

ऐसे में वह सभी फॉर्मेट से संन्यास लेकर दिनेश कार्तिक की तरह दूसरी विदेशी लीग में खेलते नजर आ सकते हैं। अगर उनका यह प्लान है तो वह आईपीएल 2025 के बाद संन्यास की घोषणा कर सकते हैं।

2. मोहित शर्मा (Mohit Sharma)

IPL 2025: 5 भारतीय खिलाड़ी जो आईपीएल 2025 के बाद संन्यास ले लेंगे!

Mohit Sharma & Shubman Gill (Photo Source: BCCI/IPL)

36 साल के मोहित शर्मा इस साल आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलेंगे। हालांकि, एक तेज गेंदबाज होने और उम्र बढ़ने के कारण उनकी पेस धीमी पड़ती जा रही है वह इतनी ईफेक्टिव गेंदबाजी नहीं कर पा रहे हैं। आईपीएल अब फास्ट-पेस टूर्नामेंट बन चुका है जिसमें बल्लेबाजों का बोलबाला है। ऐसे में मोहित शर्मा के लिए यह चुनौती साबित हो रही है।

यह देखना होगा कि उन्हें टीम के प्लेइंग 11 में जगह मिलेगी या नहीं। अगर उन्हें जगह नहीं मिलती है तो शायद वह रिटायरमेंट की तरफ रुख कर सकते हैं और लीजेंड्स लीग क्रिकेट जैसे टूर्नामेंट में खेलते दिखाई दे सकते हैं।

1. ईशांत शर्मा (Ishant Sharma)

IPL 2025: 5 भारतीय खिलाड़ी जो आईपीएल 2025 के बाद संन्यास ले लेंगे!

Ishant Sharma (Photo Source: BCCI/IPL)

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है और वह आईपीएल में खेल रहे हैं। कहानी वहीं है कि एक तेज गेंदबाज का इस बल्लेबाज डोमिनेटिंग टूर्नामेंट में बचाव करना थोड़ी मुश्किल होते जाएगा।

वहीं, Ishant Sharma की गति भी धीरे-धीरे कम होती जा रही है और इसके साथ ही 36 साल की उम्र में फिटनेस बनाए रखना मुश्किल होगा। ऐसे में शायद वह अपना आखिरी सीजन खेलकर क्रिकेट को अलविदा कहें।

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच के टाॅप मोमेंट, हाईलाइट्स, स्टैट व अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

T20 WC 2026, IND vs SA (image via getty) साउथ अफ्रीका ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सुपर 8 के मैच में भारत को 76 रन से हराकर शानदार प्रदर्शन किया।...

T20 WC 2026, Super 8: भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच के बाद कुछ ऐसा है पाॅइंट्स टेबल का हाल 

India vs South Africa (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच नंबर 43 में भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के हाथों 76 रनों से...

T20 WC 2026: सुपर 8 में साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से दी करारी शिकस्त, 111 रनों पर सिमटी भारत 

IND vs SA (Image Credit- Twitter X) जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 43वां मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज 22 फरवरी को भारत और साउथ अफ्रीका के...

T20 WC 2026, IND vs SA: डेविड मिलर को उनकी 63 रन की अहम पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया

T0 WC 2026, IND vs SA: David Miller won the POTM (image via JioHotstar) रविवार (22 फरवरी) को अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रन से बुरी तरह...