Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025 से बाहर हुए विग्नेश पुथुर, मुंबई इंडियंस ने इस गेंदबाज को किया टीम में शामिल

IPL 2025 से बाहर हुए विग्नेश पुथुर मुंबई इंडियंस ने इस गेंदबाज को किया टीम में शामिल

Vignesh Puthur (Photo Source: X)

आईपीएल 2025 में खराब शुरुआत के बाद मुंबई इंडियंस की टीम ने धमाकेदार वापसी कर ली है। टीम इस वक्त 12 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है और प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के नजदीक है। लेकिन इस बीच फ्रेंचाइजी को एक बड़ा झटका लगा है। युवा गेंदबाज विग्नेश पुथुर जिन्होंने डेब्यू सीजन में अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया। वह इंजरी के चलते सीजन के बाकी बचे मैचों से बाहर हो चुके हैं। आइए आपको बताते हैं कि मुंबई ने किस गेंदबाज को विग्नेश पुथुर के रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में शामिल किया है।

मुंबई इंडियंस से जुड़े रघु शर्मा

मुंबई इंडियंस ने दाएं हाथ के लेग-ब्रेक गेंदबाज रघु शर्मा को विग्नेश पुथुर के रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में शामिल कर लिया है। मुंबई ने 30 लाख रुपये के बेस प्राइस में रघु शर्मा को साइन किया है। 32 वर्षीय रघु शर्मा घरेलू सर्किट में पंजाब और पुडुचेरी के लिए खेल चुके हैं। अब तक 11 फर्स्ट-क्लास मैचों में उन्होंने 19.59 की औसत से 57 विकेट लिए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 7/57 रहा है।

वहीं, व्हाइट-बॉल क्रिकेट में रघु ने 9 लिस्ट-ए मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 4/37 के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े के साथ 14 विकेट लिए हैं। हालांकि, टी20 में लेग स्पिनर ने अब तक केवल तीन मैच खेले हैं और 3 ही विकेट लिए हैं।

आईपीएल 2025 में कैसा रहा विग्नेश पुथुर का प्रदर्शन

विग्नेश पुथुर ने मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2025 में पांच मैच खेले, जिनमें उन्होंने 18.17 की औसत और 9.08 की इकॉनमी से 6 विकेट चटकाए हैं।

आईपीएल 2025 के लिए मुंबई इंडियंस का अपडेटेड स्क्वॉड: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, कर्ण शर्मा, जसप्रित बुमरा, राज बावा, सत्यनारायण राजू, रॉबिन मिंज, रीस टॉपले, मिशेल सेंटनर, अश्विनी कुमार, मुजीब उर रहमान, अर्जुन तेंदुलकर, बेवन जैकब्स, कृष्णन श्रीजीत, रघु शर्मा

আরো ताजा खबर

Asia Cup 2025: ‘मौजूदा कोच को श्रेयस से ज्यादा शुभमन गिल पसंद हैं’ – मनोज तिवारी ने गंभीर पर साधा निशाना

Gautam Gambhir and Shreyas Iyer (Image Credit Twitter X)एशिया कप के स्क्वाड में श्रेयस अय्यर का नाम न देख कर हर फैन के मन में काफी सवाल और निराशा हैं।...

SM Trends: 26 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

Social Media Trends (image via X)केरल क्रिकेट लीग खेली जा रही है और संजू सैमसन जबरदस्त फॉर्म में दिख रहे हैं। कुछ दिन पहले शतक लगाने के बाद, उन्होंने आज...

Asia Cup 2025: ये 3 पाकिस्तानी गेंदबाज करेंगे भारत की नाक में दम

Shaheen Afridi And Haris Rauf (Image Credit Twitter X)एशिया कप 2025 की शुरुवात होने वाली हैं, जो 9 सितम्बर से यूएई में शुरू होगा। जहां भारत अपने टूर्नामेंट की शुरुवात...

26 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via Getty)1. एशिया कप 2025: ओमान टीम का ऐलान, जतिंदर सिंह करेंगे 17 सदस्यीय टीम की अगुवाई ओमान ने आगामी एशिया कप 2025 के लिए अपनी...