
Suryakumar Yadav. (Image Source: BCCI-IPL)
IPL 2025 से पहले एक मेगा ऑक्शन का आयोजन होना है और उससे पहले मेगा ऑक्शन का आयोजन होना है। ऐसे में माना जा रहा है कि अगले सीजन में कई टीमों में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कई बड़े खिलाड़ी अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी को छोड़ नए टीम की तरफ से खेलते हुए दिख सकते हैं। इसी बीच एक रिपोर्ट जो सामने आ रही है उसमें ये कहा जा रहा है कि, सूर्यकुमार यादव अगले सीजन किसी और फ्रेंचाइजी की तरफ से खेलते हुए दिख सकते हैं।
मेगा ऑक्शन से पहले गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक अहम फैसला लिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार केकेआर ने रोहित शर्मा नहीं बल्कि सूर्यकुमार यादव को कप्तानी का अनऑफिशियल ऑफर दिया है। अगर सूर्या इस ऑफर को एक्सेप्ट कर केकेआर की टीम में वापसी करते हैं तो यह दोनों के लिए फायदे का सौदा हो सकता है। हालांकि श्रेयस अय्यर ने KKR के लिए कुछ गलत नहीं किया है, उनकी अगुवाई में ही टीम ने आईपीएल 2024 का खिताब जीता था।
IPL 2025 से पहले SKY को लेकर सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट
रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि अगर स्काई केकेआर में आते हैं तो टीम श्रेयस अय्यर के साथ उन्हें ट्रेड कर सकती हैं। हालांकि यह फैसला थोड़ा हैरान कर देने वाला है क्योंकि पिछले ही साल अय्यर की कप्तानी में टीम चैंपियन बनी थी। हालांकि ऑक्शन से पहले ट्रेडिंग करना संभव नहीं होगा। क्योंकि मेगा ऑक्शन से पहले कोई ट्रेडिंग विंडो नहीं है। ऐसे में SKY को केकेआर तभी खरीद पाएगी जब उनका नाम ऑक्शन में होगा।
वहीं खबर यह भी है कि अगर रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ने का मन बनाते हैं तो दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स उन्हें खरीदने का मन बना रही है। डीसी के पास तो ऋषभ पंत के रूप में बढ़िया कप्तान है, मगर उनके पास सलामी बल्लेबाज की कमी है। वहीं एलएसजी को नए कप्तान की तलाश है क्योंकि केएल राहुल पिछले साल हुई अनबन के बाद टीम का साथ छोड़ सकते हैं।
वनडे टीम से जुड़ने से पहले तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे तिलक वर्मा: रिपोर्ट्स
NZ vs IND 2026: भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में इन 3 बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन
NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 गेंदबाज
भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

