Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: शुभमन गिल बतौर कप्तान कितने सफल रहे हैं? आंकड़ों पर डालिए नजर

IPL 2025 शुभमन गिल बतौर कप्तान कितने सफल रहे हैं आंकड़ों पर डालिए नजर

Shubman Gill (Photo Source: Getty Images)

आईपीएल 2025 की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है। 2022 सीजन की चैंपियन गुजरात टाइटंस 25 मार्च को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले से अपने कैंपेन की शुरुआत करेगी। गुजरात के लिए पिछला सीजन कुछ खास नहीं रहा था। हार्दिक पांड्या सीजन शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस से जुड़ गए थे। फ्रेंचाइजी ने फिर शुभमन गिल को कप्तान नियुक्त किया और उनके अंडर टीम ने 14 मैचों में से सिर्फ पांच जीतकर पॉइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर जगह बनाई थी।

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में गुजरात ने जोस बटलर, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, वाशिंगटन सुंदर और ग्लेन फिलिप्स जैसे खिलाड़ियों को खरीदकर अच्छा काम किया है। टीम शुभमन गिल की कप्तानी में अच्छा खेल दिखाना चाहेगी। इस बीच, आइए आपको बताते हैं कि कप्तान के तौर पर गिल का प्रदर्शन कैसा है।

गुजरात टाइटंस के कप्तान के रूप में शुभमन गिल का रिकॉर्ड

शुभमन गिल ने गुजरात टाइटंस के लिए अब तक 12 मैचों में कप्तानी की है, जिनमें उन्हें 5 में जीत और चार में हार मिली है। उनका विनिंग प्रतिशत 41.66 का है।

GT कप्तान के रूप में गिल का प्रदर्शन

गुजरात टाइटंस के कप्तान के रूप में शुभमन गिल ने 12 मैचों में 38.72 की औसत, 147.40 की स्ट्राइक रेट से 426 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। उनका हाईएस्ट स्कोर 104 रन है।

आईपीएल में कैसा रहा है प्रदर्शन

शुभमन गिल ने अब तक 103 आईपीएल मैचों में 37.84 के औसत, 135.70 की स्ट्राइक रेट से 3216 रन बनाए हैं, जिसमें चार शतक और 20 अर्धशतक शामिल हैं। उनका हाईएस्ट स्कोर 129 रन है।

आईपीएल 2025 के लिए गुजरात टाइटंस के स्क्वॉड पर भी डालें नजर-

राशिद खान, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, साई सुदर्शन, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर, शेरफेन रदरफोर्ड, गेराल्ड कोएत्जी, साई किशोर, ग्लेन फिलिप्स, महिपाल लोमरोर, गुरनूर ब्रार, अरशद खान, करीम जनत, जयंत यादव, इशांत शर्मा, कुमार कुशाग्र, निशांत सिंधु, मानव सुधार, अनुज रावत, कुलवंत खेजरोलिया

আরো ताजा खबर

ENG vs IND 5th Test: तीसरे दिन के खेल के बाद इंग्लैंड को जीत के लिए 324 रनों की जरूरत, तो भारत को 9 विकेट की 

ENG vs IND (Image Credit- Twitter X)ENG vs IND 5th Test: इंंग्लैंड और भारत के बीच केनिंगटन ओवल में जारी पांचवें टेस्ट मैच में आज 2 अगस्त को तीसरे दिन का...

ENG VS IND 2025: क्रिस वोक्स की चोट ने बढ़ाई इंग्लैंड टीम की दिक्कतें

Chris Woakes (Image Credit Twitter X)एशेज टूर से पहले इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स गंभीर रूप से चोटिल हो चुके हैं,...

ENG vs IND 2025: ओवल टेस्ट मैच में शतक जड़ने के बाद जायसवाल के इस सेलेब्रेशन ने लूटी महफिल, देखें वीडियो 

Yashasvi Jaiswal (Image Credit- Twitter X)लंदन के केनिंगटन ओवल में इंग्लैंड और भारत के बीच जारी एंडरसन-तेंदुलकर ट्राॅफी टेस्ट सीरीज का पांचवां मैच खेला जा रहा है। तो वहीं, मैच...

आईसीसी सीधे खिलाड़ियों से करेगी गेमिंग अधिकारों का सौदा, जानिए क्या है पूरा मामला

ICC (Image Credit Twitter X)इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने फैसला किया है कि वह अपने मोबाइल गेमिंग प्लेटफॉर्म को बनाने और उसकी मार्केटिंग करने की योजना में विश्व क्रिकेटर्स एसोसिएशन...