Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: शुभमन गिल ने की खास उपलब्धि अपने नाम, इस मामले में डेविड वॉर्नर को छोड़ा पीछे

Shubman Gill (Image Credit- Twitter)
Shubman Gill (Image Credit- Twitter)

इस समय आईपीएल 2025 का 9वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टाइटंस ने मुंबई के खिलाफ काफी अच्छी शुरुआत की है और सलामी बल्लेबाजों ने विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव डाला है।

पारी के दौरान गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। गिल ने एक ही वेन्यू पर 1000 आईपीएल रन पूरा करने के लिए सबसे कम पारियों की लिस्ट में अपना नाम शामिल कर लिया है।

उन्होंने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सिर्फ 20 आईपीएल पारियों में 1000 रन पूरे किए। भारतीय खिलाड़ी इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। पहले पायदान पर वेस्टइंडीज के दिग्गज सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल हैं, जिन्होंने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मात्र 19 पारियों में 1000 रन पूरे किए थे। तीसरे स्थान पर डेविड वॉर्नर हैं, जिन्होंने हैदराबाद में सिर्फ 22 पारियों में 1000 रन बनाए थे।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ शुभमन गिल ने बनाए 38 रन

मुंबई के खिलाफ खेले जा रहे मैच में जीटी कप्तान ने 27 गेंद पर चार चौके और एक छक्के की मदद से 38 रन की बहुमूल्य पारी खेली। शुभमन गिल को शुरुआत तो मिली, लेकिन वह उसे बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाए। हालांकि, गुजरात टाइटंस को शानदार शुरुआत मिल चुकी है और वह मुंबई इंडियंस के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाने को जरूर देखेंगे।

शुभमन गिल के आउट होने के बावजूद गुजरात टाइटंस इस समय बेहतरीन स्थिति में है। मेजबान के पास अभी भी ऐसे कई बल्लेबाज हैं, जो आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम की ओर से बड़ा स्कोर बना सकते हैं। यह देखना बेहद जरूरी होगा कि मुंबई इंडियंस इस मैच में कैसी बल्लेबाजी करती है। मुंबई इंडियंस के पास भी आक्रामक बल्लेबाज हैं, जो किसी भी समय विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए मैच का रुख अपनी ओर मोड़ सकते हैं।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: मिनी ऑक्शन से पहले से पहले CSK के साथ रिटेंशन पर बातचीत के लिए अश्विन तैयार

Ravichandran Ashwin (Image Credit Twitter X)पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के साथ आगे का सफर इस समय चर्चा में है। आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन...

पृथ्वी शॉ गलत रास्ते पर चले गए और अपना करियर बर्बाद कर लिया: रोहित शर्मा के कोच दिनेश लाड

Prithvi Shaw and Dinesh Lad (Image Credit Twitter X)रोहित शर्मा के बचपन के कोच दिनेश लाड का मानना है कि पृथ्वी शॉ ने अपने करियर में गलत दिशा चुन ली,...

भारत को टेस्ट क्रिकेट में हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ी की कमी खल रही है: क्रेग मैकमिलन

Craig McMillan and Hardik Pandya (Image Credit Twitter X)न्यूजीलैंड महिला टीम के मुख्य कोच क्रेग मैकमिलन का कहना है कि भारतीय टेस्ट टीम में खासकर विदेशी हालात में हार्दिक पांड्या...

ENG vs IND 2025: ‘बुमराह को आईपीएल 2025 नहीं खेलना चाहिए था’ जसप्रीत को लेकर पूर्व सेलेक्टर ने दिया बड़ा बयान

Dilip Vengsarkar and Jasprit Bumrah (Image Credit Twitter X)भारत के पूर्व कप्तान व सेलेक्टर दिलीप वेंगसरकर का मानना है कि जसप्रीत बुमराह को आईपीएल 2025 में या तो पूरी तरह...