Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: वेंकटेश अय्यर या रिंकू सिंह नहीं, ये डेढ़ करोड़ वाला प्लेयर का होगा KKR का अगला कप्तान

KKR (Photo Source: IPL/BCCI)

कुछ ही दिनों पहले साऊदी अरब के जेद्दा के IPL 2025 मेगा ऑक्शन में कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) ने वेंकटेश अय्यर को 23.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। उनके आने के बाद से फैंस अब तक ये सोच रहे थे कि फ्रेंचाइजी अब अय्यर को ही कप्तान नियुक्त रहेगी। लेकिन फ्रेंचाइजी और मैनेजमेंट कुछ अलग ही प्लानिंग कर रही है।

आगामी सीजन में केकेआर की कप्तानी वेंकटेश अय्यर को नहीं, बल्कि डेढ़ करोड़ रुपये की कीमत पर खरीदे गए खिलाड़ी को मिल सकती है। यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि अजिंक्य रहाणे हैं।  मुंबई की रणजी ट्रॉफी टीम के कप्तान रहाणे इस समय केकेआर के कप्तान बनने की रेस में सबसे आगे हैं।

श्रेयस अय्यर पिछले सीजन टीम के कप्तान थे, लेकिन केकेआर ने 2025 के लिए ना तो श्रेयस को रिटेन किया और ना ही ऑक्शन में खरीदा। टीम इंडिया के पूर्व उपकप्तान अजिंक्य रहाणे को केकेआर ने 1.5 करोड़ की बेस प्राइस में खरीदा था। रहाणे इससे पहले भी केकेआर का हिस्सा रह चुके हैं।

Ajinkya Rahane होंगे KKR के अगले कप्तान

एक सूत्र ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, “हां, फिलहाल यह 90% तय है कि अजिंक्य रहाणे केकेआर के नए कप्तान होंगे। उन्हें केकेआर ने खास तौर पर कप्तानी के लिए उपयुक्त विकल्प के तौर पर खरीदा था।” केकेआर का यह कदम बहुत ही आश्चर्यजनक है, क्योंकि वेंकटेश को आईपीएल 2025 में टीम का नेतृत्व करने के लिए चुना गया था, क्योंकि वह टीम को समझते हैं, जहां उन्होंने चार साल बिताए हैं और मध्य प्रदेश के लिए खेलते हुए वे फ्रेंचाइजी के मुख्य कोच चंद्रकांत पंडित के साथ भी काम कर चुके हैं।

वहीं मेगा ऑक्शन के बाद श्रेयस अय्यर ने भी केकेआर की कप्तानी करने की इच्छा जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि, “मेरा हमेशा से मानना ​​रहा है कि कप्तानी सिर्फ एक टैग है, लेकिन नेतृत्व का मतलब ऐसा माहौल बनाना है, जहां हर किसी को लगे कि वह इस टीम के लिए खेल सकता है और योगदान दे सकता है। अगर मुझे जिम्मेदारी दी जाती है, तो मैं इसे करने में बहुत खुश होऊंगा।”

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...