Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने जीत के लिए रखा 160 रनों का लक्ष्य 

IPL 2025: लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने जीत के लिए रखा 160 रनों का लक्ष्य 

Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals, 40th Match (Image Credit- Twitter X)

IPL 2025: जारी आईपीएल 2025 का 40वां मैच आज 22 अप्रैल, मंगलवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। बता दें कि इस मुकाबले में दिल्ली ने होम टीम लखनऊ को टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया।

तो वहीं, पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने इकाना क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले जा गए इस मुकाबले में 160 रनों का टारगेट दिल्ली कैपिटल्स के सामने जीत के लिए रखा है। टीम के लिए एडेन मार्करम ने 52 रनों की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली।

एलएसजी बनाम डीसी, पहली पारी का हाल

मैच की पहली पारी के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर कुल 159 रन बनाए।

इससे पहले टीम के लिए सलामी बल्लेबाज एडेन मार्करम ने 52 और मिचेल मार्श ने 42 रनों की पारी खेली। दोनों ने पहले विकेट के लिए 87 रनों की साझेदारी टीम को मजबूत शुरुआत दी। हालांकि, आज निकोलस पूरन (9) और अब्दुल समद (2) बड़ी पारी खेलने में असमर्थ रहे। तो वहीं, अंत में आयुष बडोनी ने 36 रनों की पारी खेली, और टीम को एक प्रतिस्पर्धी टोटल तक पहुंचाने में मदद की।

देखने लायक बात होगी कि क्या दिल्ली कैपिटल्स लखनऊ सुपर जायंट्स से मिले 160 रनों के टारगेट को हासिल कर पाती है या नहीं?

मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:

लखनऊ सुपर जायंट्स – एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), अब्दुल समद, डेविड मिलर, शार्दुल ठाकुर, दिग्वेश सिंह राठी, रवि विश्नोई, आवेश खान, प्रिंस यादव।

दिल्ली कैपिटल्स – अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, दुशमांता चमीरा, मुकेश कुमार।

আরো ताजा खबर

VIDEO: बल्लेबाज ऋषभ पंत का शेफ अवतार वायरल, टूटे हुए पैर के साथ बनाया मजेदार पिज्जा

Rishabh Pant (Image Credit Twitter X)एक बेहतरीन और रोमांचक पोस्ट साझा करते हुए इंस्टाग्राम के जरिये, भारतीय विकेटकीपर और बल्लेबाज ऋषभ पंत का नया अवतार देखने को मिला है। बता...

पूर्व साउथ अफ्रीकी स्टार वेन पार्नेल ने चुनी अपनी ऑल टाइम वनडे XI, तीन भारतीयों को दी जगह

Wayne Parnell (Image Credit Twitter X)ऑलराउंडर वेन पार्नेल, जो दक्षिण अफ्रीका के पूर्व प्रमुख खिलाड़ियों की सूची में शामिल हैं, हाल ही में उन्होंने भारतीय टीम के वनडे सीरीज में...

IPL 2026: मिनी ऑक्शन से पहले CSK में हलचल, बद्रीनाथ ने कहा अश्विन को रिलीज कर देना चाहिए

Ashwin and Badrinath (Image Credit Twitter X)आईपीएल 2026 से पहले ट्रेड और ऑक्शन की हलचल, मिनी ऑक्शन की तारीख अभी तक तय नहीं हुई है, मगर खिलाड़ियों के संभावित ट्रेड...

IPL 2026: तो इस वजह से राजस्थान राॅयल्स से रिलीज होना चाहते हैं संजू सैमसन, पूर्व भारतीय ने बताई बड़ी वजह 

IPL 2026: Sanju Samson to stay with RR (image via X)आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन के लिए लिए इन दिनों चर्चा काफी जोरों पर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मिनी...