Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: युवराज सिंह को मिल सकती है ये बड़ी जिम्मेदारी, आशीष नेहरा छोड़ सकते हैं फ्रेंचाइजी

IPL 2025 युवराज सिंह को मिल सकती है ये बड़ी जिम्मेदारी आशीष नेहरा छोड़ सकते हैं फ्रेंचाइजी

Gujarat Titans and Yuvraj Singh (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल के आगामी सीजन के शुरू होने से पहले गुजरात टाइंटस (Gujarat Titans) टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो टीम के हेड कोच आशीष नेहरा और सपोर्ट स्टाफ में शामिल विक्रम सोलंकी टीम का साथ छोड़ सकते हैं। साथ ही पूर्व भारतीय क्रिकेटर और दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ियों में शुमार युवराज सिंह (Yuvraj Singh) को टीम में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

इस मीडिया रिपोर्टस में हुआ खुलासा

बता दें कि आईपीएल के 18वें सीजन के शुरू होने से पहले अगर न्यूज 18 के साहिल मल्होत्रा की कुछ इनसाउड रिपोर्ट्स की माने तो फ्रेंचाइजी, मैनेजमेंट में शामिल आशीष नेहरा और विक्रम सोलंकी से किनारा कर सकती है। इसके अलावा एक बार की आईपीएल चैंपियन टीम में युवराज की हेड कोच या मेंटर में से किसी एक पद पर नियुक्ति हो सकती है।

हालांकि, अभी तक इसको लेकर गुजरात टाइंटस फ्रेंजाइजी ने कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन ज्यादातर मीडिया रिपोर्टस सच ही साबित होती है। तो ऐसे में हम अंदाजा लगा सकते हैं कि पूर्व टी20 और वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन क्रिकेटर युवराज आगामी सीजन में टीम के लीडरशिप ग्रुप में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

साथ ही आपको बता दें कि युवराज सिंह ने अभी तक आईपीएल के साथ किसी भी टीम के साथ कोचिंग की भूमिका में काम नहीं किया है। हालांकि, उन्होंने पंजाब के कुछ खिलाड़ियों के लिए मेंटर की भूमिका में काम किया है, जिसमें अभिषेक शर्मा का नाम उल्लेखनीय है।

IPL 2024 ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी जीटी

दूसरी ओर, आपको गत आईपीएल सीजन में गुजरात टाइंटस के प्रदर्शन के बारे में आपको बताएं, तो हार्दिक पांड्या के टीम से जाने के बाद युवा शुभमन गिल की कप्तानी में टीम कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। टीम ने खेले गए 14 मैचों में से 5 मैचों में ही जीत हासिल की थी, और ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी।

আরো ताजा खबर

WTC फाइनल की रेस से बाहर हुई भारत तो इन 3 नए गेंदबाजों को मौका देगा बीसीसीआई: रिपोर्ट्स 

Team India (Image Credit- Twitter X) ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) एक नई योजना पर काम कर रहा है। वह भारत के न्यूजीलैंड दौरे...

अजिंक्य रहाणे को कभी उतना सम्मान नहीं मिला, जितना उन्हें मिलना चाहिए था: सुनील गावस्कर

Ajinkya Rahane (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले अजिंक्य रहाणे की जमकर तारीफ...

“डिफेंसिव से आक्रामक हुए रवींद्र जडेजा, अब हर गेंद पर चाहते हैं विकेट”: पुजारा ने की सराहना

Cheteshwar Pujara Highlights Ravindra Jadeja’s Shift to an Aggressive Wicket-Taking Mindset (image via X) पूर्व साथी खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा के अनुसार, भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने टेस्ट मैचों में अपनी...

‘उसका सेलेक्शन तब नहीं होगा, जब तक वह खुद सेलेक्टर न बन जाए’ शास्त्री की वर्ल्ड कप 2027 टीम पर पूर्व भारतीय का बड़ा बयान 

Ravi Shastri (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने हाल ही में 2027 वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए अपनी पसंदीदा भारतीय टीम चुनी।...