Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: मेगा ऑक्शन में जितेश शर्मा ने फीस बढ़ोत्तरी के मामले में ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर को पछाड़ा, पढ़ें बड़ी खबर 

Jitesh Sharma (Photo Source: Twitter)

इस महीने की 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दाह में आईपीएल 2025 के लिए मेगा ऑक्शन देखने को मिला था। इस मेगा ऑक्शन में शामिल सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने 120 खिलाड़ियों को खरीदने के लिए कुल 383 करोड़ रुपए खर्च किए।

इस ऑक्शन में भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह बिकने वाले पहले खिलाड़ी थे। अर्शदीप को पंजाब किंग्स ने 18 करोड़ रुपए में खरीदा। तो वहीं इस ऑक्शन में स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आईपीएल इतिहास में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। पंत को 27 करोड़ की भारी-भरकम राशि में लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा था। तो वहीं श्रेयस अय्यर को 26.75 करोड़ में पंजाब किंग्स ने खरीदा।

हालांकि, इस मेगा ऑक्शन में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा (Jitesh Sharma) ने सैलरी बढ़ोत्तरी प्रतिशत के मामले में ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि इस ऑक्शन में जितेश ने अपना बेस प्राइस दो करोड़ रुपए रखा था, लेकिन आईपीएल 2024 सीजन में उनकी सैलरी 20 लाख रुपए थी और वह पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए नजर आए थे।

लेकिन इस मेगा ऑक्शन में जितेश को आईपीएल 2016 सीजन की उपविजेता राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) को 11 करोड़ की बड़ी राशि देकर अपने साथ जोड़ा। तो यह जितेश की आईपीएल सैलरी में 5500 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी है। यह बढ़ोत्तरी अभी तक किसी भी आईपीएल खिलाड़ी की सैलरी में देखने को नहीं मिली है।

IPL 2025 में आरसीबी में फिनिशर की भूमिका निभाएंगे जितेश

बता दें कि आईपीएल 2022 में जितेश शर्मा ने पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल डेब्यू किया था। तो वहीं इसके अगले दो वर्षों में खिलाड़ी का स्ट्राइक रेट 163 और 156 का रहा। हालांकि, आईपीएल 2024 खिलाड़ी के लिए भूलने वाला रहा। पिछले सीजन वह 131 के मामूली स्ट्राइक रेट से कुल 187 रन ही बना पाए थे। तो वहीं आरसीबी ने दिनेश कार्तिक के रिटायर होने के बाद, जितेश को टीम में एक फिनिशर के तौर पर शामिल किया है।

আরো ताजा खबर

इंग्लिश पेसर रीस टाॅपली ने चुनी अपनी ऑलटाइम फेवरेट T20 XI, रोहित-धोनी को नहीं दी जगह 

Rohit Sharma and MS Dhoni. (Photo Source: Twitter) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के अनुभवी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रीस टाॅपली (Reece Topley) ने, हाल में ही अपनी बेस्ट ऑलटाइम टी20...

सचिन तेंदुलकर का क्रिकेट बैट से था खास जुड़ाव, इसलिए खुद करते थे बदलाव?

Sachin Tendulkar (Image credit Twitter – X) क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का बल्ले के साथ रिश्ता बेहद खास था। 24 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में सचिन...

‘पाकिस्तान में टैलेंट की कमी नहीं’: इंग्लैंड में शर्मनाक प्रदर्शन के बावजूद कोच ने किया खिलाड़ियों का बचाव

ENG vs PAK: Pakistan Batting Coach Michael Smith Backs Young Squad Amid Dismal Tour of England (image via getty) इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज में खराब प्रदर्शन के...

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 में भारत को अरुण जेटली स्टेडियम में मिला विजिटर ड्रेसिंग रूम, जानें क्यों हुआ ऐसा?

Arun Jaitley Stadium for Afghanistan T20I series (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज शुरू होने जा रही है।...