Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: मुझे नहीं लगता मैं किसी खिलाड़ी को रिटेन करूंगा: टॉम मूडी ने PBKS के रिटेंशन को लेकर रखा अपना पक्ष

IPL 2025: मुझे नहीं लगता मैं किसी खिलाड़ी को रिटेन करूंगा: टॉम मूडी ने PBKS के रिटेंशन को लेकर रखा अपना पक्ष

Tom Moody (Image Credit- Twitter X)

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन का तमाम लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आगामी नीलामी में सभी 10 फ्रेंचाइजी कुछ महत्वपूर्ण खिलाड़ियों को अपनी टीम में रिटेन करते हुए नजर आएगी। फिलहाल तमाम फैंस की निगाहें इस चीज पर है कि पंजाब किंग्स अपने किन सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को रिटेन करते हैं।

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी टॉम मूडी ने पंजाब किंग्स के रिटेंशन को लेकर अपना पक्ष रखा है। टॉम मूडी के मुताबिक पंजाब किंग्स को आगामी नीलामी से पहले अपने किसी भी खिलाड़ी को रिटेन नहीं करना चाहिए। टॉम मूडी का यह मानना है कि पंजाब किंग्स को रिटेंशन की जगह अर्शदीप सिंह, सैम करन और कगिसो रबाडा के लिए राइट टू मैच कार्ड का उपयोग करना चाहिए।

टॉम मूडी ने स्टार स्पोर्टस को बताया कि, ‘पंजाब किंग्स के लिए मुझे लगता है कि किसी भी खिलाड़ी को रिटेन नहीं करना चाहिए। खासतौर पर कैप्ड खिलाड़ियों को। मैं यही कहूंगा कि उन्हें अर्शदीप सिंह, सैम करन और कगिसो रबाडा के लिए राइट टू मैच कार्ड का उपयोग करना चाहिए। नीलामी में जितेश शर्मा एक और खिलाड़ी हैं जिनको राइट टू मैच कार्ड का उपयोग करते हुए टीम में शामिल करना चाहिए।

जब बात अनकैप्ड खिलाड़ियों की आती है तो कुछ ऐसे हैं जिन्होंने पिछले सीजन में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। शशांक सिंह ने मिडिल ऑर्डर में आकर आक्रामक बल्लेबाजी की थी और हरप्रीत बरार का भी प्रदर्शन धमाकेदार रहा था।’

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 सीजन को जीतना चाहेगी पंजाब किंग्स टीम

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। पंजाब किंग्स पिछले सीजन के प्लेऑफ में अपनी जगह नहीं बना पाई थी और अंक तालिका में वो 9वें पायदान पर रही थी। बता दें कि, पिछले सीजन में उन्होंने 14 मैच में सिर्फ 5 में जीत दर्ज की थी जबकि बचे हुए 9 मैच में उन्हें हार झेलनी पड़ी थी।

हालांकि 2025 सीजन में टीम धमाकेदार प्रदर्शन करना चाहेगी। यही नहीं आगामी सीजन की ट्रॉफी को भी पंजाब किंग्स अपने नाम जरुर करना चाहेगी। यह देखना भी महत्वपूर्ण होगा कि आगामी सीजन में पंजाब किंग्स की कप्तानी कौन करता हुआ नजर आएगा।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...