Site icon BJ Sports 88- Cricket Prediction, Live Score ক্রিকেট ফ্রি প্রেডিকশন

IPL 2025: मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने किए बड़े बदलाव, दोनों टीमों की प्लेइंग XI जानें यहां

IPL 2025 मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने किए बड़े बदलाव दोनों टीमों की प्लेइंग XI जानें यहां

IPL 2025 मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने किए बड़े बदलाव दोनों टीमों की प्लेइंग XI जानें यहां

PBKS vs MI (Image Credit- Twitter X)

इस समय आईपीएल 2025 का 69वां मैच पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। दोनों ही टीम आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में क्वालीफाई हो चुकी है। इस महत्वपूर्ण मैच में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

पंजाब किंग्स की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक इस सीजन में 13 मैचों में 8 में जीत दर्ज की है और टीम के 17 अंक है। आईपीएल 2025 की अंक तालिका में पंजाब किंग्स दूसरे पायदान पर है। मुंबई इंडियंस की बात की जाए तो टीम के 13 मैचों में 16 अंक है और प्वाइंट्स टेबल में वह चौथे स्थान पर है। दोनों ही टीमों को इस मैच में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। जो भी टीम इस मैच को जीतेगी, वह टॉप 2 में अपनी जगह पक्की कर सकती है।

इस महत्वपूर्ण मैच में मुंबई इंडियंस ने अपनी प्लेइंग XI में एक बड़ा बदलाव किया है। टीम में युवा तेज गेंदबाज अश्वनी कुमार की वापसी हुई है। अश्वनी कुमार ने इस सीजन में बेहतरीन गेंदबाजी की है और तमाम फैंस का दिल जीता है। वह पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले जा रहे मैच में अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे।

दूसरी तरफ पंजाब किंग्स ने दो बदलाव किए हैं। टीम में काईल जेमीसन और विजयकुमार वैशाख को दमदार गेंदबाजी करते हुए देखा जा सकता है। ‌पंजाब किंग्स ने अपना पिछला मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेला था, जिसमें उन्हें 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। मुंबई इंडियंस की बात की जाए तो टीम ने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 59 रन से जीत दर्ज की थी।

यह रही पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI:

रयान रिकल्टन, रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह

पंजाब किंग्स की प्लेइंग XI

प्रियांश आर्या, जोश इंग्लिस, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टॉइनिस, मार्को जेनसेन, हरप्रीत बरार, काइल जैमीसन, विजयकुमार व्याशाक, अर्शदीप सिंह

FacebookTwitterWhatsappTelegramPinterest
Exit mobile version