Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने किए बड़े बदलाव, दोनों टीमों की प्लेइंग XI जानें यहां

IPL 2025 मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने किए बड़े बदलाव दोनों टीमों की प्लेइंग XI जानें यहां

PBKS vs MI (Image Credit- Twitter X)

इस समय आईपीएल 2025 का 69वां मैच पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। दोनों ही टीम आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में क्वालीफाई हो चुकी है। इस महत्वपूर्ण मैच में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

पंजाब किंग्स की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक इस सीजन में 13 मैचों में 8 में जीत दर्ज की है और टीम के 17 अंक है। आईपीएल 2025 की अंक तालिका में पंजाब किंग्स दूसरे पायदान पर है। मुंबई इंडियंस की बात की जाए तो टीम के 13 मैचों में 16 अंक है और प्वाइंट्स टेबल में वह चौथे स्थान पर है। दोनों ही टीमों को इस मैच में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। जो भी टीम इस मैच को जीतेगी, वह टॉप 2 में अपनी जगह पक्की कर सकती है।

इस महत्वपूर्ण मैच में मुंबई इंडियंस ने अपनी प्लेइंग XI में एक बड़ा बदलाव किया है। टीम में युवा तेज गेंदबाज अश्वनी कुमार की वापसी हुई है। अश्वनी कुमार ने इस सीजन में बेहतरीन गेंदबाजी की है और तमाम फैंस का दिल जीता है। वह पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले जा रहे मैच में अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे।

दूसरी तरफ पंजाब किंग्स ने दो बदलाव किए हैं। टीम में काईल जेमीसन और विजयकुमार वैशाख को दमदार गेंदबाजी करते हुए देखा जा सकता है। ‌पंजाब किंग्स ने अपना पिछला मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेला था, जिसमें उन्हें 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। मुंबई इंडियंस की बात की जाए तो टीम ने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 59 रन से जीत दर्ज की थी।

यह रही पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI:

रयान रिकल्टन, रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह

पंजाब किंग्स की प्लेइंग XI

प्रियांश आर्या, जोश इंग्लिस, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टॉइनिस, मार्को जेनसेन, हरप्रीत बरार, काइल जैमीसन, विजयकुमार व्याशाक, अर्शदीप सिंह

আরো ताजा खबर

ENG vs WI: इंग्लैंड ने वर्षा प्रभावित मैच में वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराया, सीरीज को 3-0 से किया अपने नाम 

ENG vs WI 3rd ODI (Image Credit- Twitter X)वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम इस समय व्हाइट बाॅल क्रिकेट सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर है। तो वहीं, इस दौरे पर जारी वनडे...

यह जीत टेस्ट क्रिकेट से 5 लेवल कम है – IPL ट्रॉफी जीतने के बाद विराट का हैरान करने वाला बयान

Virat Kohli (Photo Source: Getty Images)विराट कोहली ने आखिरकार IPL 2025 का खिताब जीत लिया और इसे अपने करियर के सबसे खास पलों में से एक बताया, लेकिन उन्होंने साफ...

बेंगलुरु में होगी RCB की विक्ट्री परेड, टीम के लिए किया गया है खास इंतजाम

IPL 2025 Final (Image Credit- Twitter X) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आखिरकार सालों से चले आ रहे ट्रॉफी का सूखा खत्म कर दिया है। मंगलवार, 3 जून की रात पंजाब...

‘वह बेंगलुरु की लड़की है’- RCB की जीत के बाद विराट ने अनुष्का को लेकर कहा ऐसा 

Anushka Sharm & Virat Kohli (Photo Source:  X) आईपीएल 2025 का फाइनल में इमोशंस से भरे विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का शर्मा का धन्यवाद किया, जब आरसीबी ने 18 साल बाद...