Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: बैन के चलते मुंबई इंडियंस के लिए CSK के खिलाफ पहला मैच नहीं खेल पाएंगे कप्तान हार्दिक, जानें क्यों हुआ ऐसा?

IPL 2025: बैन के चलते मुंबई इंडियंस के लिए CSK के खिलाफ पहला मैच नहीं खेल पाएंगे कप्तान हार्दिक, जानें क्यों हुआ ऐसा?

Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X)

मुंबई इंडियंस के कप्तान और भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya), आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहला मैच नहीं खेल पाएंगे। गौरतलब है कि दिग्गज खिलाड़ी पर आईपीएल 2024 के दौरान एक मैच में स्लो ओवर रेट के चलते बैन लगा है, जो इस सीजन कैरी फाॅरवर्ड हुआ है। इस वजह से वह मुंबई के लिए आईपीएल के 18वें सीजन में पहला मैच नहीं खेल पाएंगे।

बता दें कि 16 फरवरी को आईपीएल के 18वें सीजन का फुल शेड्यूल जारी कर दिया गया है। पहला मैच गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच 22 मार्च को ईडन गार्डन कोलकाता में खेला जाएगा।

करीब 64 दिनों के बीच सभी 10 टीमों के बीच फाइनल सहित कुल 74 मैच खेले जाएंगे। आखिरी लीग मैच 18 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। तो वहीं 20 मई से आईपीएल प्लेऑफ की शुरुआत होगी।

हार्दिक पांड्या पर पहले भी लग चुका है जुर्माना

साथ ही बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि जब आईपीएल के पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर जुर्माना लगाया गया था। पिछले सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में स्लो ओवर रेट के चलते हार्दिक पर तीसरे बार जुर्माना लगा था, इसी बैन के चलते वह आगामी आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए पहला मैच नहीं खेल पाएंगे।

इस नियम को लेकर अगर आईसीसी के कोड ऑफ कंडक्ट के बारे में आपको जानकारी दें, तो यह स्लो ओवर-रेट अपराधों से संबंधित आईपीएल की आचार संहिता के तहत यह उनकी टीम का सीजन का तीसरा अपराध था, इसलिए हार्दिक पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया और टीम के अगले मैच में खेलने से बैन कर दिया गया। इम्पैक्ट प्लेयर सहित प्लेइंग इलेवन के बाकी सदस्यों पर व्यक्तिगत रूप से 12 लाख रुपये या उनकी संबंधित मैच फीस का 50 प्रतिशत, जो भी कम हो, जुर्माना लगाया गया है। 

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026: भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में लगाया जीत का चौका, नीदरलैंड को 17 रनों से हराया 

India vs Netherlands (Image Credit- Twitter X) भारत और नीदरलैंड के बीच जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 36वां मैच आज 18 फरवरी, बुधवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद...

IND vs NED: शिवम दुबे को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया!

IND vs NED: Shivam Dube (image via JioHotstar) शिवम दुबे की शानदार बैटिंग और वरुण चक्रवर्ती की मिस्ट्री स्पिन की मदद से भारत ने सोमवार को अहमदाबाद में टी20 वर्ल्ड...

T20 World Cup 2026: भारत बनाम नीदरलैंड मैच के टाॅप मोमेंट, हाईलाइट्स, स्टैट व अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

IND vs NED (image via X) भारत ने नीदरलैंड के खिलाफ अपना आखिरी ग्रुप गेम 17 रन से जीता और सुपर 8 में पूरे कॉन्फिडेंस के साथ उतरेगा। बुधवार, 18...

T20 WC 2026: नीदरलैंड को 17 रनों से हराकर, ग्रुप ए में टाॅप पर पहुंचा भारत, देखें मैच 36 के बाद ताजा पाॅइंट्स टेबल 

Team India (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 36वां मैच भारत और नीदरलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। टीम इंडिया...