Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स में हुई केविन पीटरसन की वापसी, आगामी सीजन में महत्वपूर्ण पद संभालते हुए नजर आएंगे दिग्गज

IPL 2025 दिल्ली कैपिटल्स में हुई केविन पीटरसन की वापसी आगामी सीजन में महत्वपूर्ण पद संभालते हुए नजर आएंगे दिग्गज

Rishabh Pant’s behaviour was more concerning to me than the umpire’s call: Kevin Pietersen (Photo by Stu Forster/Getty Images)

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है। आगामी टूर्नामेंट में सभी टीमों को धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। दिल्ली कैपिटल्स भी आगामी सीजन में अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगी। हालांकि आईपीएल 2025 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने अपने‌ मेंटर के नाम का ऐलान कर दिया है।

इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन को दिल्ली कैपिटल्स ने आगामी सीजन में अपनी टीम का मेंटर नियुक्त किया है। दिल्ली कैपिटल्स की बात की जाए तो टीम ने अभी तक एक बार भी इंडियन प्रीमियर लीग की ट्रॉफी को अपने नाम नहीं किया है। टीम का प्रदर्शन तो हर सीजन में काफी अच्छा रहा है लेकिन वह आईपीएल की ट्रॉफी को जीतने में नाकाम रही है।

हालांकि आगामी सीजन में टीम से केविन पीटरसन के जुड़ने के बाद दिल्ली कैपिटल्स पहले से ज्यादा मजबूत हो गई है। आगामी सीजन में दिल्ली टीम भी काफी मजबूत दिख रही है। केविन पीटरसन की बात की जाए तो एक खिलाड़ी के रूप में वह दिल्ली डेयरडेविल्स टीम की ओर से इंडियन प्रीमियर लीग में भाग ले चुके हैं। उन्होंने इस फ्रेंचाइजी की ओर से काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और तमाम फैंस का दिल जीता था। हालांकि आगामी सीजन में उन्हें एक नई भूमिका में देखा जाएगा जो उनके लिए भी काफी रोमांचक हो सकता है।

दिल्ली कैपिटल्स सिर्फ एक ही बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची है

दिल्ली कैपिटल्स ने सिर्फ एक ही बार आईपीएल के फाइनल में अपनी जगह पक्की की है। केविन पीटरसन की बात की जाए तो उन्होंने 200 टी20 मैच में 5695 रन बनाए हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने केएल राहुल, मिचेल स्टार्क सहित कई धाकड़ खिलाड़ियों को आगामी सीजन में अपनी टीम में शामिल किया है।

यह रही दिल्ली कैपिटल्स टीम इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए

अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, केएल राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, मिशेल स्टार्क, हैरी ब्रूक, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, टी. नटराजन, करुण नायर, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, मोहित शर्मा, फाफ डुप्लेसी, मुकेश कुमार, दर्शन नालकांडे, वी. निगम, दुष्मंथा चमीरा, डोनोवन फरेरा, अजय मंडल, मनवंत कुमार।

আরো ताजा खबर

WPL के आगामी सीजन से पहले यूपी वाॅरियर्स को झटका, हेड कोच जाॅन लुईस हुए टीम से अलग 

Jon Lewis (Image Credit- Twitter X)महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के शुरू होने से पहले यूपी वाॅरियर्स खेमे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता...

“उसे बस बुमराह को देखने की जरूरत है, पूर्व क्रिकेटर ने दूसरे टेस्ट से पहले प्रसिद्ध कृष्णा को दी अहम सलाह

Prasidh Krishna (Pic Source-X)पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज डोडा गणेश ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले प्रसिद्ध कृष्णा को सलाह दी है। उनका कहना है कि कृष्णा को पेसर...

नीरज चोपड़ा ने इस भारतीय क्रिकेटर को सर्वश्रेष्ठ भाला फेंक खिलाड़ी के रूप में चुना, नाम जानकर चौंक जाएंगे आप

Neeraj Chopra. (Photo Source: Twitter)ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा से हाल ही में पूछा गया कि जेवलिन थ्रो में कौन सा भारतीय खिलाड़ी सर्वश्रेष्ठ हो सकता है। नवजोत सिंह सिद्धू...

SENA देशों में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले 3 भारतीय कप्तान, पहले नंबर पर किंग कोहली मौजूद

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)टेस्ट क्रिकेट खेल का सबसे पुराना फाॅर्मेट है, जिसमें ना सिर्फ बल्लेबाज बल्कि गेंदबाज भी बेहतरीन प्रदर्शन करना चाहते हैं। साथ ही जब टीम में...