Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: जानें कौन है Gurnoor Brar? वे बातें जो आपको इस सनसनीखेज गेंदबाज के बारे में जानने की जरूरत है?

Gurnoor Brar (Image Credit- Twitter X)

Know Who is Gurnoor Brar: सऊदी अरब के जेद्दाह शहर में आज 25 नवंबर को आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन का दूसरा दिन जारी है। पहले दिन की तरह आज भी खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजियों ने जमकर पैसा बहाया।

हालांकि, एक बार की चैंपियन गुजरात टाइंटस (GT) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से बिडिंग वाॅर जीतते हुए, पंजाब के प्रतिभाशाली तेज गेंदबाज गुरनूर बरार (Gurnoor Brar) को अपने साथ जोड़ लिया है। जीटी ने 30 लाख रुपए के बेस प्राइस वाले खिलाड़ी को अपनी टीम में 1.30 करोड़ रुपए देकर शामिल किया।

24 वर्षीय खिलाड़ी आईपीएल 2023 में पंजाब किंग्स का हिस्सा था। हालांकि, उस सीजन उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला, जिसमें वह प्रभाव छोड़ने में असफल रहे। मुकाबले में उन्हें बिना कोई विकेट मिले तीन ओवर में 42 खर्चने पड़े थे।

हालांकि, इसके बाद 6 फीट 6 इंच के इस तेज गेंदबाज को अपनी कद-काठी का क्रिकेट में काफी फायदा मिला है। अपनी हिट द डैक बाॅलिंग से खिलाड़ी ने शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में खेले गए 11 मैचों में 22 विकेट अपने नाम किए थे।

इसके अलावा बरार ने हाल ही में सितंबर में बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई टेस्ट से पहले, चेपॉक नेट पर भारतीय बल्लेबाजों को गेंदबाजी की थी और उनमें से कुछ को अपनी गति और उछाल से असहज महसूस कराया था। वह कैंप में शामिल हुए क्योंकि भारतीय टीम मैनेजमेंट किसी ऐसे गेंदबाज को चाहता था, जो उनके बल्लेबाजों को बांग्लादेश के लंबे तेज गेंदबाज नाहिद राणा के साथ मुकाबले से पहले सही तरह की प्रैक्टिस करा सके।

GT के साथ नेट बाॅलर के रूप में काम कर चुके हैं गुरनूर

साथ ही बता दें कि बरार इससे पहले गुजरात टाइटंस के साथ नेट बाॅलर के रूप में काम कर चुके हैं। हालांकि, अब वह टीम में स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज, कागिसो रबाडा और प्रसिद्ध कृष्णा आदि के साथ खेलते हुए नजर आएंगे। पंजाब के लिए रणजी सीजन 2024-25 में खिलाड़ी ने खेले गए पांच मैचों में 20 विकेट हासिल किए हैं।

खैर, देखने लायक बात होगी कि शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइंटस के लिए वह आईपीएल 2025 में कैसा प्रदर्शन करने वाले हैं?

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान टी20 और एशियन गेम्स के लिए Yash Thakur की हुई टीम इंडिया में एंट्री, इस खिलाड़ी को करेंगे रिप्लेस 

Yash Thakur (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल और आगामी एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने...

पूर्व भारतीय कप्तान ने मैनेजमेंट से संजू सैमसन का सपोर्ट करने को कहा, बोले ‘सूर्यवंशी को मौके मिलेंगे’ 

Sanju Samson Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने संजू सैमसन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने टीम...

लंदन में विराट कोहली से मिले महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, खेल और विकास पर हुई चर्चा

Virat Kohli and Eknath Shinde (Image credit Twitter – X) Eknath Shinde meets Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली ने 11 सितंबर 2026 को लंदन में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री...

Women’s Asia Cup 2026: दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, देखें प्लेइंग 11

Sri Lanka Women vs Pakistan Women (Image Credit- Twitter X) यूएई में जारी महिला एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच 11 सितंबर, शुक्रवार को श्रीलंका और पाकिस्तान की महिला...