Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: चैंपियन RCB को प्राइज मनी में मिले इतने करोड़, Award-Winners की पूरी सूची देखें यहां

IPL 2025 चैंपियन RCB को प्राइज मनी में मिले इतने करोड़ Award-Winners की पूरी सूची देखें यहां

RCB vs PBKS (Photo Source: X)

आईपीएल 2025 का फाइनल मैच राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और पंजाब किंग्स के बीच, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मैच में बेंगलुरू ने 6 रनों से जीत हासिल की है। तो वहीं, इस जीत के बाद उसने 17 साल के लंबे इंतजार के बाद, आईपीएल ट्राॅफी को अपने नाम कर लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरू ने 191 रनों का लक्ष्य, पंजाब के सामने जीत के लिए रखा, लेकिन जब वह इस टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह सिर्फ 184 रन ही बना पाई व मैच में उसे 6 रन से हार का सामना करना पड़ा। तो वहीं, आरसीबी को यह मैच जिताने में टीम के अनुभवी स्पिनर क्रुणाल पांड्या ने अहम भूमिका निभाई, जिन्होंने 4 ओवरों में मात्र 17 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवाॅर्ड से नवाजा गया। तो वहीं ट्राॅफी जीतने के साथ आरसीबी को 20 करोड़ की भारी-भरकम प्राइज मनी भी मिली। आइए जानते हैं बाकी अवाॅर्ड्स विजेताओं के बारे में:

IPL 2025 Award Winners List: इंडियन प्रीमियर लीग फाइनल के बाद मिलने वाले हर अवॉर्ड पर डालिए एक नजर

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 विजेता-

अवॉर्ड का नाम विजेता प्राइज मनी
विनर राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू 20 करोड़

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 उपविजेता-

वॉर्ड का नाम विजेता प्राइज मनी
उप-विजेता पंजाब किंग्स 12.5 करोड़

PL 20245: फेयरप्ले अवॉर्ड

अवॉर्ड का नाम विजेता
फेयरप्ले अवॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स

IPL 2025: आईपीएल 2025 ऑरेंज कैप (सर्वाधिक रन)

अवॉर्ड का नाम विजेता प्राइज मनी
ऑरेंज कैप साई सुदर्शन (759 रन) 10 लाख

IPL 2025: आईपीएल 2025 पर्पल कैप (सर्वाधिक विकेट)

अवॉर्ड का नाम विजेता प्राइज मनी
पर्पल कैप प्रसिद्ध कृष्णा (25 विकेट) 10 लाख

IPL 2025: मोस्ट वेल्यूएबेल प्लेयर ऑफ द सीजन-

अवॉर्ड का नाम विजेता प्राइज मनी
मोस्ट वेल्यूएबेल प्लेयर ऑफ द सीजन सूर्यकुमार यादव 10 लाख

IPL 2025: इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट-

अवॉर्ड का नाम विजेता प्राइज मनी
इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट साई सुदर्शन 20 लाख

IPL 2025: सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन-

अवॉर्ड का नाम विजेता प्राइज मनी
सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान राॅयल्स) – 207 स्ट्राइक रेट 10 लाख

IPL 2025: सीजन में सर्वाधिक छक्के-

अवॉर्ड का नाम विजेता प्राइज मनी
सर्वाधिक छक्के निकोलस पूरन (लखनऊ सुपर जायंट्स) 40 छक्के 10 लाख

IPL 2025: सीजन में सर्वाधिक चौके

अवॉर्ड का नाम विजेता प्राइज मनी
सर्वाधिक चौके साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस) 88 चौके  10 लाख

IPL 2025: कैच ऑफ द सीजन

अवॉर्ड का नाम विजेता प्राइज मनी
कैच ऑफ द सीजन कामिंडू मेंडिस बनाम सीएसके- मैच 43  10 लाख

अल्टीमेट फैंटेसी प्लेयर ऑफ द सीजन

अवॉर्ड का नाम विजेता प्राइज मनी
अल्टीमेट फैंटेसी प्लेयर ऑफ द सीजन साई सुदर्शन (1495 पाॅइंट)  10 लाख

IPL 2025: प्लेयर ऑफ द फाइनल मैच-

अवॉर्ड का नाम विजेता प्राइज मनी
प्लेयर ऑफ द फाइनल मैच क्रुणाल पांड्या  5 लाख

IPL 2025: फाइनल मैच में सर्वाधिक छक्के

अवॉर्ड का नाम विजेता  प्राइज मनी
फाइनल मैच में सर्वाधिक छक्के शशांक सिंह – 6 छक्के 1 लाख

IPL 2025: सुपर स्ट्राइकर ऑफ द फाइनल-

अवॉर्ड का नाम विजेता प्राइज मनी
Punch.ev इलेक्ट्रिक सुपर स्ट्राइकर ऑफ द फाइनल मार्कस स्टोइनिस – 300 स्ट्राइक रेट  1 लाख

IPL 2025: फाइनल मैच में सर्वाधिक चौके

अवॉर्ड का नाम विजेता प्राइज मनी
सर्वाधिक चौके प्रियांश आर्या (4 चौके)  1 लाख

আরো ताजा खबर

30 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Abhishek Sharma and MS Dhoni (Image Credit- Twitter X)1. ENG vs IND 2025: टीम इंडिया के लिए बुरी खबर! ऋषभ पंत के बाद ये गेंदबाज भी नहीं खेलेगा ओवल टेस्ट...

SM Trends: 30 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

Abhishek Sharma and MS Dhoni (Image Credit- Twitter X)पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी के नए हेयरस्टाइल की कुछ फोटोज काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो...

ENG vs IND 5th Test: गेंदबाजों को रहेगी मदद या फिर बल्लेबाजों का रहेगा बोलबाला, पढ़ें ओवल स्टेडियम की पिच रिपोर्ट 

ENG vs IND 5th Test (Image Credit- Twitter X)जारी एंडरसन-तेंदुलकर ट्राॅफी टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला 31 जुलाई से मेजबान इंग्लैंड और भारत के बीच, केनिंगटन ओवल, लंदन में खेला...

ENG vs IND: टीम इंडिया के लिए खुशखबरी! ओवल टेस्ट मैच से बाहर हुए बेन स्टोक्स, देखें इंग्लैंड की प्लेइंग 11 

Ben Stokes (Image Credit- Twitter X)इंग्लैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पांचवां मैच 31 जुलाई से लंदन के केनिंगटन ओवल मैदान पर खेला जाएगा।...