Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: चैंपियन RCB को प्राइज मनी में मिले इतने करोड़, Award-Winners की पूरी सूची देखें यहां

IPL 2025 चैंपियन RCB को प्राइज मनी में मिले इतने करोड़ Award-Winners की पूरी सूची देखें यहां

RCB vs PBKS (Photo Source: X)

आईपीएल 2025 का फाइनल मैच राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और पंजाब किंग्स के बीच, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मैच में बेंगलुरू ने 6 रनों से जीत हासिल की है। तो वहीं, इस जीत के बाद उसने 17 साल के लंबे इंतजार के बाद, आईपीएल ट्राॅफी को अपने नाम कर लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरू ने 191 रनों का लक्ष्य, पंजाब के सामने जीत के लिए रखा, लेकिन जब वह इस टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह सिर्फ 184 रन ही बना पाई व मैच में उसे 6 रन से हार का सामना करना पड़ा। तो वहीं, आरसीबी को यह मैच जिताने में टीम के अनुभवी स्पिनर क्रुणाल पांड्या ने अहम भूमिका निभाई, जिन्होंने 4 ओवरों में मात्र 17 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवाॅर्ड से नवाजा गया। तो वहीं ट्राॅफी जीतने के साथ आरसीबी को 20 करोड़ की भारी-भरकम प्राइज मनी भी मिली। आइए जानते हैं बाकी अवाॅर्ड्स विजेताओं के बारे में:

IPL 2025 Award Winners List: इंडियन प्रीमियर लीग फाइनल के बाद मिलने वाले हर अवॉर्ड पर डालिए एक नजर

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 विजेता-

अवॉर्ड का नाम विजेता प्राइज मनी
विनर राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू 20 करोड़

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 उपविजेता-

वॉर्ड का नाम विजेता प्राइज मनी
उप-विजेता पंजाब किंग्स 12.5 करोड़

PL 20245: फेयरप्ले अवॉर्ड

अवॉर्ड का नाम विजेता
फेयरप्ले अवॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स

IPL 2025: आईपीएल 2025 ऑरेंज कैप (सर्वाधिक रन)

अवॉर्ड का नाम विजेता प्राइज मनी
ऑरेंज कैप साई सुदर्शन (759 रन) 10 लाख

IPL 2025: आईपीएल 2025 पर्पल कैप (सर्वाधिक विकेट)

अवॉर्ड का नाम विजेता प्राइज मनी
पर्पल कैप प्रसिद्ध कृष्णा (25 विकेट) 10 लाख

IPL 2025: मोस्ट वेल्यूएबेल प्लेयर ऑफ द सीजन-

अवॉर्ड का नाम विजेता प्राइज मनी
मोस्ट वेल्यूएबेल प्लेयर ऑफ द सीजन सूर्यकुमार यादव 10 लाख

IPL 2025: इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट-

अवॉर्ड का नाम विजेता प्राइज मनी
इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट साई सुदर्शन 20 लाख

IPL 2025: सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन-

अवॉर्ड का नाम विजेता प्राइज मनी
सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान राॅयल्स) – 207 स्ट्राइक रेट 10 लाख

IPL 2025: सीजन में सर्वाधिक छक्के-

अवॉर्ड का नाम विजेता प्राइज मनी
सर्वाधिक छक्के निकोलस पूरन (लखनऊ सुपर जायंट्स) 40 छक्के 10 लाख

IPL 2025: सीजन में सर्वाधिक चौके

अवॉर्ड का नाम विजेता प्राइज मनी
सर्वाधिक चौके साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस) 88 चौके  10 लाख

IPL 2025: कैच ऑफ द सीजन

अवॉर्ड का नाम विजेता प्राइज मनी
कैच ऑफ द सीजन कामिंडू मेंडिस बनाम सीएसके- मैच 43  10 लाख

अल्टीमेट फैंटेसी प्लेयर ऑफ द सीजन

अवॉर्ड का नाम विजेता प्राइज मनी
अल्टीमेट फैंटेसी प्लेयर ऑफ द सीजन साई सुदर्शन (1495 पाॅइंट)  10 लाख

IPL 2025: प्लेयर ऑफ द फाइनल मैच-

अवॉर्ड का नाम विजेता प्राइज मनी
प्लेयर ऑफ द फाइनल मैच क्रुणाल पांड्या  5 लाख

IPL 2025: फाइनल मैच में सर्वाधिक छक्के

अवॉर्ड का नाम विजेता  प्राइज मनी
फाइनल मैच में सर्वाधिक छक्के शशांक सिंह – 6 छक्के 1 लाख

IPL 2025: सुपर स्ट्राइकर ऑफ द फाइनल-

अवॉर्ड का नाम विजेता प्राइज मनी
Punch.ev इलेक्ट्रिक सुपर स्ट्राइकर ऑफ द फाइनल मार्कस स्टोइनिस – 300 स्ट्राइक रेट  1 लाख

IPL 2025: फाइनल मैच में सर्वाधिक चौके

अवॉर्ड का नाम विजेता प्राइज मनी
सर्वाधिक चौके प्रियांश आर्या (4 चौके)  1 लाख

আরো ताजा खबर

एशिया के बाहर 19 साल बाद हुआ ऐसा भारत के बल्लेबाजों ने टेस्ट क्रिकेट में कर दिया कमाल

Team India Test (Photo Source: X)भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन भारत की पहली पारी 471 रनों पर समाप्त हुई। शनिवार...

‘Stupid से लेकर Superb तक’- लीड्स टेस्ट मैच के बाद सुनील गावस्कर ने की ऋषभ पंत की तारीफ

Sunil Gavaskar and Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X)भारत के टेस्ट उपकप्तान ऋषभ पंत ने 21 जून 2025 को लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन 140...

ऐसा किया तो विदेश में ढेरों रन बनाएंगे… शुभमन गिल को लेकर सौरव गांगुली की बड़ी भविष्यवाणी

sourav ganguly And Shubman Gill (Pic Source-X)भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में 20 जून 2025 को शुरू हुए पहले टेस्ट में कप्तानी पारी...

22 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

MS Dhoni & Rishabh Pant (Photo Source: Getty Images)1) ENG vs IND: लीड्स टेस्ट मैच में शतक जड़ते ही ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, तोड़ा धोनी का यह बड़ा रिकाॅर्ड...