Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: क्या सूर्यकुमार यादव छोड़ देंगे मुंबई इंडियंस का साथ?? MI की तरफ से आया ये जवाब

SuryaKumar Yadav (Photo Source: IPL/BCCI)

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के मुंबई इंडियंस (MI) से अलग होने को लेकर अटकलें लग रही हैं। सोशल मीडिया पर अटकलें लग रही हैं कि भारतीय टी-20 टीम के कप्तान सूर्य कुमार यादव आगामी सीजन में शायद मुंबई की तरफ से खेलते हुए नहीं दिखेंगे। हालांकि, एमआई के एक सूत्र ने इन सभी अफवाहों को खारिज कर दिया है।

आपको बता दें कि, आईपीएल 2024 में मुंबई का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के नेतृत्व वाली एमआई 14 मैचों में से सिर्फ चार ही जीत सकी थी। वहीं पिछले सीजन में रोहित शर्मा की जगह हार्दिक को कप्तानी सौंपे जाने पर फैंस ने जमकर नाराजगी जताई थी। फ्रेंचाइजी के कप्तान बदलने के फैसले से फैंस बिल्कुल भी खुश नहीं थे।

हालांकि, हार्दिक ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में प्रभावी प्रदर्शन कर काफी हद तक फैंस की नाराजगी दूर कर दी। रोहित के टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर होने के बाद हार्दिक को टी-20 में कप्तानी का दावेदार माना जा रहा था लेकिन बीसीसीआई ने सूर्या पर भरोसा जताया।

Suryakumar Yadav को लेकर मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी ने दिया बड़ा बयान

इसी बीच आईपीएल रिटेंशन से पहले एमआई ने सूर्या को लेकर उड़ रही अफवाहों को खारिज कर दिया है। फ्रेंचाइजी के एक सूत्र ने स्पोर्ट्स तक से कहा, “नहीं, वह (सूर्यकुमार यादव) नहीं जाएंगे। लोग सिर्फ सोशल मीडिया पर अटकलें लगा रहे हैं, जिससे अधिक ध्यान आकर्षित जा सके।” एमआई ने IPL 2022 मेगा ऑक्शन से पहले सूर्यकुमार को रिटेन किया था। वह लंबे समय से एमआई का हिस्सा हैं।

सूर्या 2018 से मुंबई की तरफ से लगातार खेल रहे हैं। उन्होंने साल 2012 में एमआई की ओर से आईपीएल डेब्यू किया था। इसके बाद, सूर्या 2014 से 2017 तक कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की तरफ से खेले। उन्होंने चार सीजन केकेआर में रहने के बाद फिर से एमआई में वापसी की। सूर्यकुमार यादव 150 आईपीएल मैचों में 32.09 की औसत से 3594 रन बना चुके हैं, जिसमें दो शतक और 24 अर्धशतक शामिल हैं।

 

Beta

Beta feature

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...