Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025 को लेकर बड़ी जारी अपडेट आई सामने, एक दिन पहले शुरू होगा टूर्नामेंट, इन टीमों के बीच होगा पहला मैच

IPL Trophy (Image Credit- Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 18वें सीजन की शुरुआत शनिवार 22 मार्च से होने की पूरी-पूरी संभावना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल 2025 का पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डेंस स्टेडियम में खेला जाएगा। मौजूदा चैंपियन होने के नाते कोलकाता नाइट राइडर्स के पास ये अधिकार है कि टूर्नामेंट का पहला मैच उनके होम ग्राउंड पर खेला जाए।

कोलकाता की केकेआर की होम सिटी है और इसका होम ग्राउंड भी कोलकाता में ही है। केकेआर आईपीएल 2025 के ओपनिंग मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) से भिड़ने वाली है, जिसने हाल ही में अपने नए कप्तान का ऐलान किया है। आईपीएल 2025 में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार होंगे। पिछले साल की उपविजेता सनराइजर्स हैदराबाद भी इस सीजन का पहला मैच अपने घरेलू मैदान पर खेलेगी।

रविवार 23 मार्च को उप्पल के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में उनका मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से होगा। यह मैच डबल हेडर के दिन दोपहर में खेला जाएगा। पिछले कुछ दिनों से आईपीएल के शेड्यूल का अनुमान लगाया जा रहा है, लेकिन बीसीसीआई ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कार्यक्रम की घोषणा नहीं की है। हालांकि, अनौपचारिक तौर पर, समझा जाता है कि बोर्ड ने प्रमुख मैचों की तारीखें टीमों के साथ साझा कर दी हैं।

कोलकाता में खेला जाएगा IPL 2025 का फाइनल

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों के अनुसार फाइनल फिर से अपनी पुरानी परंपरा का पालन करेगा और यह मौजूदा चैंपियन के शहर में आयोजित किया जाएगा। ऐसे में आईपीएल 2025 का फाइनल रविवार 25 मई को कोलकाता के ईडन गार्डेंस स्टेडियम में खेला जाएगा।

वहीं, मुंबई में 12 जनवरी की विशेष आम बैठक (एसजीएम) के बाद, बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने संकेत दिया था कि आईपीएल 23 मार्च से शुरू होगा, लेकिन पता चला है कि बीसीसीआई ने तारीखों में थोड़ा सा संशोधन किया है। सूत्रों के अनुसार, शनिवार से सीजन की शुरुआत ब्रॉडकास्टर्स की मांग थी, जिसका बोर्ड ने पालन किया है। एक या दो दिन में पूरा शेड्यूल आने की उम्मीद है।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 गेंदबाज 

Mitchell Santner (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑल फाॅर्मेट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर है। 1 नवंबर, 2026 रविवार को दोनों टीमों के बीच पांच...

भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

NZ vs IND: Glenn Phillips Shatters World Record for Most Runs in a Bilateral T20I Series (image via getty) रविवार, 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने...

NZ vs IND: टीम इंडिया ने टी20 में किया कमाल, साल 2026 में 400 छक्के लगाने वाली बनी पहली टीम

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आखिरी मुकाबला हैमिल्टन के सेडन पार्क मैदान पर खेला गया। मुकाबले...

NZ vs IND: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड के खिलाफ ठोक दिए रिकाॅर्ड छक्के

Indian Team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया एक कैलेंडर वर्ष में 400 छक्के लगाने...