Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: कोलकाता नाइट राइडर्स का शेड्यूल, टाइम टेबल, टाइमिंग, डेट, वेन्यू डिटेल

IPL 2025: कोलकाता नाइट राइडर्स का शेड्यूल, टाइम टेबल, टाइमिंग, डेट, वेन्यू डिटेल

KKR (Photo Source: IPL/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था और इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम किया था।

बता दें कि, कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2024 के फाइनल में सनराइजर्स को हराया था। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस पूरे टूर्नामेंट में जबरदस्त प्रदर्शन किया था और तमाम फैंस का दिल जीता था। अब आगामी सीजन की ट्रॉफी को भी टीम जरूर अपने नाम करना चाहेगी।

हालांकि आगामी सीजन में श्रेयस अय्यर को पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए देखा जाएगा। कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी वेंकटेश अय्यर करते हुए नजर आएंगे। आज यानी 16 फरवरी को इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के शेड्यूल की घोषणा हो चुकी है। कोलकाता नाइट राइडर्स की बात की जाए तो उन्हें आगामी सीजन का अपना पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 22 मार्च को खेलना है। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा।

यह रही कोलकाता नाइट राइडर्स की पूरी टीम आईपीएल 2025 के लिए:

रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नारायण, आंद्रे रसेल, हर्षित राणा, रामंदीप सिंह, वेंकटेश अय्यर, क्विंटन डि कॉक, रहमानुल्ला गुरबाज़, एनरिच नॉर्टजे, अंगकृष राघुवंशी, वैभव अरोड़ा, मयंक मार्कंडे, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, स्पेंसर जॉनसन।

कोलकाता नाइट राइडर्स के घर के मुकाबले का शेड्यूल

तारीख मुकाबले वेन्यू समय (IST)
मार्च 22 केकेआर बनाम आरसीबी कोलकाता 7:30 PM
अप्रैल 3 केकेआर बनाम एसआरएच कोलकाता 7:30 PM
अप्रैल 6  केकेआर बनाम एलएसजी कोलकाता 3:30 PM
अप्रैल 21 केकेआर बनाम जीटी कोलकाता 7:30 PM
अप्रैल 26 केकेआर बनाम पीबीकेएस कोलकाता 7:30 PM
मई 4 केकेआर बनाम आरआर कोलकाता 3:30 PM
मई 7 केकेआर बनाम सीएसके कोलकाता 7:30 PM

कोलकाता नाइट राइडर्स के घर से बाहर के मुकाबलों का शेड्यूल

तारीख मुकाबले वेन्यू समय (IST)
 मार्च 26  केकेआर बनाम आरआर गुवाहटी 7:30 PM
 मार्च  31  केकेआर बनाम एमआई मुंबई 7:30 PM
अप्रैल 11 केकेआर बनाम सीएसके चेन्नई 7:30 PM
अप्रैल 15  केकेआर बनाम पीबीकेएस न्यू चंडीगढ़ 7:30 PM
अप्रैल 29 केकेआर बनाम डीसी दिल्ली 7:30 PM
मई 10  केकेआर बनाम एसआरएच हैदराबाद 7:30 PM
मई 17 केकेआर बनाम आरसीबी बैंगलुरु 7:30 PM

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 गेंदबाज 

Mitchell Santner (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑल फाॅर्मेट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर है। 1 नवंबर, 2026 रविवार को दोनों टीमों के बीच पांच...

भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

NZ vs IND: Glenn Phillips Shatters World Record for Most Runs in a Bilateral T20I Series (image via getty) रविवार, 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने...

NZ vs IND: टीम इंडिया ने टी20 में किया कमाल, साल 2026 में 400 छक्के लगाने वाली बनी पहली टीम

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आखिरी मुकाबला हैमिल्टन के सेडन पार्क मैदान पर खेला गया। मुकाबले...

NZ vs IND: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड के खिलाफ ठोक दिए रिकाॅर्ड छक्के

Indian Team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया एक कैलेंडर वर्ष में 400 छक्के लगाने...